विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

राजस्थान में बढ़ने लगे कोविड के केस, 1 दिन में 30 नए मरीज, जयपुर में 100 के पार पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान में बढ़ते कोरोना के केस एक बार फिरसे लोगों को डराने लगे हैं. ताजा आकड़ों के अनुसार एक दिन में 30 नए केस सामने आएं हैं.

राजस्थान में बढ़ने लगे कोविड के केस, 1 दिन में 30 नए मरीज, जयपुर में 100 के पार पहुंचा आंकड़ा
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: भारत में कोविड मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. राजस्थान में आज शनिवार को कुल 30 नए कोविड मामले सामने आए हैं. इनमें से एसएमएस, जयपुरिया अस्पताल, आरएनटी उदयपुर से एक-एक मामला, एमजीएच जयपुर से दो मामले, बी लाल लैब जयपुर से 25 मामले रिपोर्ट हुए हैं. अब तक वर्ष 2025 में कुल 213 मरीज सामने आए हैं, जिनमें एक की मृत्यु हुई है.

जयपुर के संक्रमित मरीजों की जानकारी

पुरुष: 77 वर्ष, 32 वर्ष, 53 वर्ष, 49 वर्ष, 29 वर्ष, 41 वर्ष, 23 वर्ष, 38 वर्ष, 60 वर्ष, 23 वर्ष, 36 वर्ष, 39 वर्ष, 70 वर्ष, 21 वर्ष, 23 वर्ष, 23 वर्ष
महिला: 24 वर्ष, 40 वर्ष, 32 वर्ष, 46 वर्ष, 28 वर्ष, 60 वर्ष, 31 वर्ष, 32 वर्ष, 27 वर्ष, 58 वर्ष, 59 वर्ष, 37 वर्ष

सवाई माधोपुर: 32 वर्षीया महिला
उदयपुर: 27 वर्षीया महिला

11 मरीज अस्पतालों में भर्ती

जेके लोन, एसएमएस, राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर में एक-एक मरीज, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में 3 मरीज, एम्स जोधपुर में 5 मरीज

अब तक जिलेवार कुल संक्रमित मरीजों की संख्या

  • अजमेर – 3
  • अलवर – 1
  • बाड़मेर – 1
  • बालोतरा – 2
  • बीकानेर – 8
  • चित्तौड़गढ़ – 8
  • चूरू – 1
  • डूंगरपुर – 3
  • डीडवाना – 6
  • दौसा – 2
  • जयपुर – 129
  • झुंझुनूं – 2
  • जोधपुर – 15
  • फलोदी – 1
  • प्रतापगढ़ – 2
  • राजसमंद – 1
  • सवाई माधोपुर – 3
  • सीकर – 1
  • टोंक – 1
  • उदयपुर – 22
  • अन्य (मध्य प्रदेश) – 1

केंद्र सरकार संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड-19 के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र की तैयारियों की जांच हेतु मॉक ड्रिल आयोजित कर रही है, सभी राज्यों को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में फिर डराने लगा कोरोना, अब तक आए करीब 78 केस; जयपुर में मिले सबसे अधिक मरीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com