राजस्थान के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों के TA-DA में 100 प्रतिशत वृद्धि, बदलेगा RCA के घरेलू क्रिकेट का स्वरूप

RCA ने राज्य के सभी पुरुष-महिला खिलाडियों के TA - DA में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए राज्य के युवा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rajasthan Cricket Association

Rajasthan Cricket Association: आरसीए एडहॉक कमेटी ने राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ियों का बड़ा तोहफा दिया है. आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी के अनुसार आरसीए एडहॉक संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव , सदस्य धनंजय सिंह खींवसर , आशीष तिवाड़ी , अर्जुन मेघवाल , अरिष्ट सिंघवी ने सर्वसम्मति से आरसीए द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी आयु वर्ग की पुरुष-महिला राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं व गतिविधियों में भाग लेने वाले राज्य के सभी  पुरुष-महिला खिलाडियों के TA - DA में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी  करते हुए राज्य के युवा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाया है. जिससे खेल के प्रति उनमे ज्यादा से ज्यादा उत्साह का संचार होगा.

संघवी ने बताया की इसके साथ आरसीए के घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 से पुरुष-महिला प्रतियोगिताओं को नया स्वरूप दिया जा रहा है.  

Advertisement

क्या होगा नया स्वरूप

1. राज्य स्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट में  लीग स्तर के मैच T20 फॉर्मेट के होंगे व प्रतियोगिता के नॉक आउट मैच एक दिवसीय फॉर्मेट में आयोजित होंगे.  पिछले सत्र में राज्य स्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता T20 फॉर्मेट में खेली गयी थी , आरसीए एडहॉक द्वारा  प्रतियोगिता के नॉक आउट दौर के सभी मैच 1 दिवसीय फॉर्मेट में आयोजित करने से खिलाडियों को अपना प्रदर्शन दिखने के लिए उचित प्लेटफार्म मिलेगा.  

2. राज्य स्तरीय अंडर 16 प्रतियोगिता अब लीग स्तर से ही मल्टी डेज फॉर्मेट में खेली जाएगी.  

3. राज्य स्तरीय अंडर 14 प्रतियोगिता अब ( हाईब्रिड फॉर्मेट ) में खेली जाएगी जिसमे लीग एक दिवसीय व नॉक आउट मल्टी डेज फॉर्मेट में होंगे. 

4. आरसीए एडहॉक कमेटी  राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में जिला क्रिकेट संघो की सहभागिता को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है.  इसी कड़ी में आरसीए की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन एक - दो जिलों से बढाकर उपलब्धता के अनुसार विभिन्न जिला क्रिकेट संघ केंद्रों पर किया जायेगा.

यह भी पढ़ेंः अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल को लिखी चिट्ठी, राजस्थान में न्यूनतम मजदूरी पर दिए 5 सुझाव