विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

Rajasthan: पुलिस से बचने के लिए कुएं में कूदे चोरी के आरोपी की मौत, परिजन बोले- पुलिस ने धक्का दिया

राजस्थान में दौसा जिले के करनावर गांव में चोरी के आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागकर कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना पर परिजनों ने पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाया है.

Rajasthan: पुलिस से बचने के लिए कुएं में कूदे चोरी के आरोपी की मौत, परिजन बोले- पुलिस ने धक्का दिया
इलाज के दौरान कुएं में कूदे चोरी के आरोपी की मौत

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के बसवा उपखंड के करनावर गांव में सोमवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है.  जहां चोरी के एक मामले में आरोपी गुड्डू राम मीना को पुलिस ने हिरासत में लिया. लेकिन आरोपी ने पुलिस को चकमा देते हुए पास के कुएं में छलांग लगा दी. जिसमें उसकी मौत हो गई.

इस घटना ने न केवल ग्रामीणों को हैरान किया बल्कि पुलिस और परिजनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया. घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को कुएं में धक्का दिया है.

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल बसवा थाना पुलिस पिछले एक महीने से करनावर गांव में हुई तीन चोरी की घटनाओं की जांच कर रही थी. इनमें सांवलिया धाम मंदिर में दो चोरी और 14 लाख रुपये की एक अन्य चोरी शामिल हैं. इसी सिलसिले में पुलिस ने करनावर गांव के गुड्डू राम मीना को हिरासत में लिया.

वहीं पूछताछ के दौरान गुड्डू ने अचानक पुलिस को चकमा दिया और पास के कुएं में कूद गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और मौके से चली गई. बाद में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुड्डू को कुएं से बाहर निकाला.

गंभीर हालत में जयपुर रेफर

गुड्डू राम को गंभीर हालत में बांदीकुई के उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया. जहां उसकी मौत हो गई. 

पुलिस पर परिजनों का गंभीर आरोप

गुड्डू के भाई राजकुमार मीना ने पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. राजकुमार का कहना है कि पुलिस सरकारी वाहन 112 में गुड्डू को घर से जांच के नाम पर ले गई थी. इसके बाद गांव के पास कुएं के पास ही पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का देकर कुएं में गिरा दिया. 

मामले में पुलिस का पक्ष

बसवा थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि दो आरोपियों से पूछताछ चल रही थी. गुड्डू ने पुलिस को देखकर खुद कुएं में छलांग लगा दी. मामले की जांच जारी है. मामले को लेकर दौसा पुलिस अधीक्षक सागर राणा से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें- हेलीकॉप्टर क्रैश: माता-पिता की गोल्डन जुबली पर जयपुर के पायलट राजवीर को आना था घर, आज आएगा पार्थिव शरीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com