विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2026

राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश को मिली 207 नई रोडवेज बसों की सौगात, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

राजस्थान रोडवेड में 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसों, 79 स्टारलाइन बसों और 28 नए एसी वाहनों को शामिल किया गया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे.  

राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश को मिली 207 नई रोडवेज बसों की सौगात, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

राजस्थान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई बसों को हरी झंडी दिखाई. आमजन के लिए अधिक सुगम और आधुनिक यातायात सुविधा के उद्देश्य से राजस्थान रोडवेज में 207 नई बसें शामिल की गई हैं.  इन नई बसों को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे.  

100 ब्लूलाइन समेत कई बसों को दिखाई गई झंडी

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसआरटीसी की ओर से सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसों, 79 स्टारलाइन बसों और 28 एसी वाहनों को फ्लैग ऑफ किया गया. नई बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ ही आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं भी मिल सकेंगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

दूरदराज के क्षेत्रों में मिलेंगे बेहतर विकल्प

राज्य सरकार का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है. सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक यातायात सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है. इन बसों के संचालन से न केवल बसों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों और दूरदराज क्षेत्रों में आवागमन के विकल्प भी बेहतर होंगे. 

यह भी पढ़ेंः कोरा कागज हाथ में था, शर्तें लिखने की आजादी थी... जानें कैसे एक फैसले से भारत का हिस्सा बने जोधपुर-बीकानेर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com