Rajasthan: ज़मीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई मौत 

लखनपुर थाने के एएसआई रामसहाय ने बताया कि देर शाम को सूचना मिली थी कि एक भाई ने जमीनी विवाद के चलते दूसरे को गोली मार कर हत्या कर दी है. घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद आरबीएम हॉस्पिटल पहुंचे हैं, जहां मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अस्पताल के बाहर जमा लोग

Bhratpur News: लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव पिंगौरा में जमीन विवाद को लेकर एक खून के रिश्तों को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी,  घायल भाई को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच में जुट गई है.

मृतक के बड़े भाई राजेंद्र उर्फ रज्जो ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच में विवाद था. बड़ा भाई विजेंद्र जो राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल से रिटायर्ड है. छोटा भाई दौलत किसानी का काम करता है. कल देर रात साढ़े 8.30 बजे में और दौलतराम घर पर थे. उसी दौरान बड़ा भाई विजेंद्र घर पर आया और आई उसने दौलत राम पर देसी कट्टे से फायर कर दिया गोली थी वह सीने में लगी.

Advertisement

घर आते ही मारी गोली 

जब बड़ा भाई आरोपी विजेंद्र भागने लगा तो उसे दौलत राम ने पकड़ लिया और मैं भी उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन फिर वह हाथ छुड़ाकर भाग गया. यह विवाद जमीन को लेकर के था जबकि उसके हिस्से की जमीन दौलत राम ने दे रखी थी, लेकिन उसके बावजूद भी वह दुश्मनी रखता था. फिलहाल कोई बातचीत नहीं थी, कोई विवाद नहीं था, लेकिन उसने घर आते ही सीधे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने क्या बताया ? 

लखनपुर थाने के एएसआई रामसहाय ने बताया कि देर शाम को सूचना मिली थी कि एक भाई ने जमीनी विवाद के चलते दूसरे को गोली मार कर हत्या कर दी है. घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद आरबीएम हॉस्पिटल पहुंचे हैं, जहां मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामला दर्ज हो चुका है आगे करवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें - बदमाशों ने युवक पर 14 बार चाकू से क‍िया वार, हत्या के बाद सोशल मीड‍िया पर ल‍िखा- बदला पूरा हुआ