विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2023

राजस्थान चुनावः उदयपुर पहुंचे PM मोदी, थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित, निशाने पर होगी 28 सीटें

PM Modi public meeting in Udaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान चुनाव का शंखनाद किया. प्रदेश में चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार पहुंचे पीएम मोदी ने उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया.

राजस्थान चुनावः उदयपुर पहुंचे PM मोदी, थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित, निशाने पर होगी 28 सीटें
राजस्थान में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi public meeting in Udaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अब जोर पकड़ने लगा है. राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार उदयपुर पहुंचे. जहां से उन्होंने भाजपा के चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद किया. उदयपुर के बलीचा स्थित मंडी परिसर में आयोजित जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की सभा में उदयपुर के आठों विधानसभा सीटों से लोग आए हैं, जिन्हें पीएम मोदी ने संबोधित करेंगे. यूं तो पीएम मोदी फेस टू फेस उदयपुर की 8 सीटों के लोगों से मिल रहे थे. लेकिन उनका निशाना मेवाड़-वागड़ की 28 सीटों के साथ-साथ पूरे राजस्थान पर था. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान की गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया. 


पीएम मोदी की सभा में 50 हजार लोगों का लाने का था लक्ष्य
राजस्थान में चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह मेवाड़ में पहली चुनावी आमसभा थी. उदयपुर के बलीचा स्थित मंडी परिसर में आयोजित पीएम की सभा शाम 6 बजे से शुरू हुई. सभा में जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र के लोग बुलाए गए थे. पार्टी ने करीब 50 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है. पीएम मोदी की सभा में आने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र से बसों की व्यवस्था की गई थी.

डबोक से सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचे पीएम मोदी
पीएम मोदी की सभा को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल ने बताया कि सभा की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई थी. समितियां गठित कर लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। शाम करीब 6 बजे पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए आमजन को संबोधित किया. प्रधानमंत्री विशेष वायुयान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचे. जहां से वो सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचे. 

पीएम मोदी उदयपुर दौरे से मेवाड़-वागड़ की 28 सीटों पर नजर
उदयपुर की सभा के जरिए पीएम मोदी मेवाड़-वागड़ अंचल की 28 सीटों को साधने की कोशिश करेंगे. इस अंचल में भाजपा पिछले चुनाव में भी मजबूत रही थी. ऐसे में प्रधानमंत्री यहां से चुनावी सभा की शुरुआत कर पिछला प्रदर्शन दोहराने के लिए संदेश देने की कोशिश करेंगे.

आमतौर पर यह ट्रेंड रहा है कि मेवाड़ जीतने वाली पार्टी ही राजस्थान में सरकार बनाती है. 2008 में यहां कांग्रेस ने 28 में से 20 सीटें जीती और सरकार बनाई. 2013 में भाजपा ने 25 सीटें जीतकर सरकार बनाई. लेकिन 2018 में यह मिथक टूट गया. 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 10 और भाजपा ने 15 सीटें जीती थी. और सरकार बनी कांग्रेस की. भाजपा इस बार अपना प्रदर्शन और बेहतर करना चाहती है.

पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी की उदयपुर यात्रा के दौरान सुरक्षा के नजरिए से जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द पोसवाल ने उदयपुर जिले को नो फ्लाई जोन घोषित किया है. डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार 9 नवम्बर 2023 को उदयपुर जिले की संपूर्ण राजस्व सीमाओं में नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है. यहां सुबह 6 बजे से आगामी 24 घंटे तक किसी भी प्रकार के हेलिकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, गुब्बारे की उड़ान पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू रहेगा.

यह भी पढ़ें - अमित शाह के एक फोन कॉल ने मिटा दी राजपाल सिंह शेखावत की नाराजगी, वापस लिया नामांकन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com