विज्ञापन

राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के भवन में लगी आग, अस्थाई रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज जलकर हुए राख

Rajasthan News: जयपुर में राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के भवन में अचानक आग लगने से प्रशासन में हड़ंकप मच गया. आग भवन की चौथी मंजिल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी थी. इसी रुम में अस्थाई रूप से रिकॉर्ड रूम भी बनाया हुआ था.

राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के भवन में लगी आग, अस्थाई रिकॉर्ड रूम में दस्तावेज जलकर हुए राख
RERC Jaipur fire in Record Room
NDTV

जयपुर में राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के भवन में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे अचानक आग लगने की घटना सामने आई. आग भवन की चौथी मंजिल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी थी. इसी रुम में अस्थाई रूप से रिकॉर्ड रूम भी बनाया हुआ था. आग इतनी  भयावह थी कि पूरी बिल्डिंग में चंद मिनटों में धुआं फैल गया. 

रिकॉर्ड रूम में लगी आग

घटना सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे. मौके पर पहुंचकर हॉल की खिड़की के कांच को तोड़कर सीढ़ी की सहायता से ऊपर जाकर आग बुझाने की कोशिश की. इसके बाद जब आग थोड़ी कम हुई तो कमरे पर लगा ताला तोड़ दमकल कर्मी अंदर पहुंचे. लेकिन तब तक रिकॉर्ड रूम में रखे सभी दस्तावेज जलकर राख हो गए थे. 

स्तावेजों को सुरक्षित करना मुश्किल था

स्तावेजों को सुरक्षित करना मुश्किल था
Photo Credit: NDtv

दस्तावेजों को सुरक्षित करना मुश्किल था

फायरकर्मी बाबूलाल जाट ने  घटना को लेकर बताया कि चौथी फ्लोर के कमरे में जैसे ही पहुंचे आग के कारण वहां पूरा धुआं भरा हुआ था. आग की ऊंची लपटें उठ रही थी. तापमान बहुत ज्यादा था. ऐसे में अंदर पहुंच कर आग बुझाने और दस्तावेजों को सुरक्षित करना मुश्किल था. हमें आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा. प्राथमिक रूप से आग का कारण शॉर्ट सर्किट समझ आता है. 

विद्युत विनियामक आयोग के भवन में अचानक लगी आग

विद्युत विनियामक आयोग के भवन में अचानक लगी आग
Photo Credit: NDtv

आग में कोई दस्तावेज नहीं जले हैं- सीएमडी आरती डोगरा

आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही डिस्कॉम की सीएमडी आरती डोगरा तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची. उनके साथ विनियामक आयोग के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा भी मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद अलार्म बज गया था. इससे तुरंत फायर स्टेशन पर समय रहते  सूचना दी गई. इस फ्लोर पर उस वक्त केवल तीन ही लोग थे. आग में कोई दस्तावेज नहीं जले हैं. वैसे भी अधिकतर रिकॉर्ड डिजिटल अवेलेबल है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में नपेंगे अधिकारी-पदाधिकारी और कर्मचारी, सीएम भजनलाल की चेतावनी के बाद जारी हुआ निर्देश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close