विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2024

वंदे भारत में वसुंधरा राजे, स्टेशनों पर उमड़ी भीड़; पूर्व CM बोलीं- विकसित भारत का शानदार उदाहरण

Vasundhara Raje News: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की लोकप्रियता लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. ये तस्वीरें इसकी गवाही है. गुरुवार को राजे जब जयपुर से उदयपुर वंदे भारत ट्रेन से जा रही थी तब उन्हें देखने वालों का स्टेशन पर हुजूम जुट गया.

वंदे भारत में वसुंधरा राजे, स्टेशनों पर उमड़ी भीड़; पूर्व CM बोलीं- विकसित भारत का शानदार उदाहरण
वंदे भारत ट्रेन से सफर करतीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और स्टेशन पर उन्हें देखने के लिए उमड़ी भीड़.

Vasundhara Raje in Vande Bharat Express: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सफर का आनंद उठाया. राजे जयपुर से उदयपुर वंदे भारत ट्रेन से गईं. इस दौरान वसुंधरा राजे को देखने को लेकर स्टेशनों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. वसुंधरा की रेल यात्रा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें यह दिख रहा है कि वसुंधरा को देखने को स्टेशनों पर कैसे लोगों का हुजूम जुटा. 

राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात के बाद उदयपुर रवाना हुई राजे

दरअसल गुरुवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद वसुंधरा राजे राजस्तान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े से मिलने राजभवन पहुंचीं. राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात के बाद पूर्व सीएम गुरुवार शाम जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना हुई. उन्होंने उदयपुर जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चुना. 

वसुंधरा राजे ने वंदे भारत को बताया विकसित भारत का शानदार उदाहरण

वसुंधरा राजे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर की एक तस्वीर सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर करते हुए अपनी यात्रा का अनुभव भी लिखा. राजे ने लिखा- जयपुर से उदयपुर तक वंदे भारत ट्रेन में सवार होकर रोमांचित हूँ. ये ट्रेनें विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विजन का एक शानदार उदाहरण हैं.

दिवंगत भाजपा विधायक अमृतलाल के घर जाएंगी राजे

मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे उदयपुर में सलुंबर के दिवंगत भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के परिजनों से मिलने जा रही हैं. अमृलाल मीणा का बीते दिनों निधन हो गया था. जिसके बाद उनके परिवार का ढांढस बंधाने के लिए भाजपा के कई बड़े नेता पहुंच सलुंबर पहुंच चुके हैं. अब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी वहां जा रही है. 

अजमेर स्टेशन पर वसुंधरा राजे को देखने के लिए जुटी भीड़.

अजमेर स्टेशन पर वसुंधरा राजे को देखने के लिए जुटी भीड़.

जैन मुनि पुलक सागर जी महाराज से भी मिलेंगी पूर्व सीएम

अमृतलाल मीणा के परिजनों से मिलकर उनका हिम्मत बंधाने के बाद पूर्व सीएम जैन मुनि पुलकसागर जी महाराज जी से भी मिलने जाएगी. भाजपा नेता वसुंधरा राजे का रिषभदेव में पुलकसागर जी महाराज से मिलने का प्रोग्राम भी तय है. इस यात्रा के दौरान जब राजे अजमेर पहुंचीं तो वहां स्टेशन पर उनसे मिलने वाले लोगों का हुजूम जुट गया. 

अजमेर स्टेशन पर जुटी यह भीड़ वसुंधरा की लोकप्रियता का परिचायक है.

अजमेर स्टेशन पर जुटी यह भीड़ वसुंधरा की लोकप्रियता का परिचायक है.


यह भी पढ़ें - पद, कद और मद... मदन राठौड़ की ताजपोशी में वसुंधरा राजे की स्पीच ने लूटा मजमा, इशारों-इशारों में बड़ी बात बोल गईं पूर्व CM

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com