विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2025

Rajasthan: जयपुर में मिला 1 लाख रुपये के जाली रुपये, नोट छापने वाली मशीन के साथ आरोपी गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण जिले का है. जहां विशेष दल और थाना अमरसर पुलिस ने शुक्रवार (14 मार्च) को एक व्यक्ति के पास से 1.05 लाख रुपए मूल्य की भारतीय जाली मुद्रा बरामद की है और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Rajasthan: जयपुर में मिला 1 लाख रुपये के जाली रुपये, नोट छापने वाली मशीन के साथ आरोपी गिरफ्तार
फाइल फोटो

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से जाली नोटों का मामला सामने आया है. जयपुर ग्रामीण जिले में एक शख्स के पास से 1.05 लाख रुपये की जाली नोट बरामद हुए हैं. जिसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला जयपुर ग्रामीण जिले का है. जहां विशेष दल और थाना अमरसर पुलिस ने शुक्रवार (14 मार्च) को एक व्यक्ति के पास से 1.05 लाख रुपए मूल्य की भारतीय जाली मुद्रा बरामद की है और उसे गिरफ्तार कर लिया.

जाली नोट बनाने वाला प्रिंटर पकड़ा गया

पुलिस ने बताया कि धानोता गांव में नाकाबंदी में बाइक सवार आरोपी सचिन यादव (21) के कब्जे से 1.05 लाख रुपए मूल्य की भारतीय जाली मुद्रा और जाली मुद्रा बनाने में प्रयुक्त एक प्रिंटर, प्रिंटर में डालने वाली अलग-अलग रंगों की स्याही के छह डिब्बे, प्रिंटर पेपर, कैची, कागज काटने का चाकू एवं लोहे की स्केल जब्त की गई है. इसके बाद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

100 और 200 रुपये के जाली नोट मिले हैं

पुलिस उप महानिरीक्षक आनन्द शर्मा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बाइक चालक सचिन यादव को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी में 100 रुपये मूल्य के 390 नोट व 200 रुपये मूल्य के 330 नोट यानी कुल 01 लाख 05 हजार रुपये की भारतीय जाली मुद्रा पायी गई. उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से जाली नोट व जाली नोट की आपूर्ति करने में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: सागवान की लड़की की तस्करी में पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत, सालों से नहीं हुआ है ट्रांसफर

यह भी पढेंः मातम में बदली होली की खुशियां, रंग खेलकर नहाने गया युवक, तालाब में डूबने से हुई मौत

यह वीडियो भी देखेंः 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com