विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2025

राजस्थान में किसानों का 28 मार्च तक का अल्टीमेटम, मांगे पूरी नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन

Rajasthan News: प्रशासन से बातचीत के बाद किसानों ने NH 911 से महापड़ाव हटा लिया, लेकिन गजसिंहपुर तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा.

राजस्थान में किसानों का 28 मार्च तक का अल्टीमेटम, मांगे पूरी नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में विभिन्न मांगो को लेकर किसानों का नेशनल हाईवे 911 पर जारी महापड़ाव स्थगित हो गया है. प्रशासन और किसानों के बीच हुई दूसरे दौर की बातचीत के बाद महापड़ा को स्थगित करने का फैसला किया गया है. हालांकि, किसानों ने इसके साथ ही अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को 28 मार्च तक का समय दिया है. अगर तय समय तक उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 29 मार्च को नेशनल हाईवे जाम और रेलवे ट्रैक पर बैठकर रेल रोकने जैसा कड़ा कदम उठाया जाएगा. 

झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग

किसानों ने मांग की है कि उन पर दर्ज झूठे मुकदमे 28 मार्च तक वापस लिए जाएं. इसके अलावा क्षेत्र में पानी चोरी की घटनाओं पर इरिगेशन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. किसानों ने साफ किया है कि यदि पानी चोरी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे.

किसानों ने सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी मांग रखी है ताकि पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके. वहीं, प्रशासन से बातचीत के बाद किसानों ने NH 911 से महापड़ाव हटा लिया, लेकिन गजसिंहपुर तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा और अगर प्रशासन ने वादा तोड़ा, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. 

हाईवे-रेलवे ट्रैक बंद करने का ऐलान

किसानों ने बैठक में यह भी निर्णय लिया है कि यदि 28 मार्च तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे 29 मार्च को नेशनल हाईवे को जाम करेंगे और रेलवे ट्रैक पर बैठकर रेल सेवा को बाधित करेंगे. हालात पर नजर बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है. 

यह भी पढे़ं- 

छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर जा रहा था राजस्थान पुलिस का जवान, घर से निकलते ही हो गई मौत

जब RSSB चेयरमैन आलोक राज हुए थे धांधलेबाजी का शिकार, नंबर ज्यादा होने के बावजूद B.Tech में नहीं मिला था एडमिशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com