विज्ञापन
This Article is From May 27, 2024

Barmer News: फुटपाथ पर बुजुर्ग का हो रहा इलाज, पूर्व CM गहलोत ने सरकार से पूछा सवाल

Barmer News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बुजुर्ग की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया है. एक बुजुर्ग का इलाज फुटपाथ पर हो रहा है. चर्चा है कि तस्वीर किसी अस्पताल के बाहर की है

Barmer News: फुटपाथ पर बुजुर्ग का हो रहा इलाज, पूर्व CM गहलोत ने सरकार से पूछा सवाल
पुथपाथ पर एक बुजुर्ग का इलाज हो रहा है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके सवाल पूछा है.

Barmer News: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर एक तस्वीर साझा की है. यह तस्वीर साझा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री को टैग किया है.

गहलोत ने राजस्थान सरकार की व्यवस्थाओं पर उठाया सवाल 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लिखा कि इस तरह की ह्रदय विदारक तस्वीर राजस्थान सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल है. मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री संज्ञान लें, ताकि आगे कहीं इसकी पुनरावृत्ति न हो. यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें. 

फुटपाथ पर बुजुर्ग का हो रहा इलाज 

सीएम को जो तस्वीर शेयर की गई है वह शिव विधानसभा क्षेत्र की है. एक बुजुर्ग का इलाज सड़क के नजदीक फुटपाथ जैसी जगह पर किया जा रहा है. ड्रिप चढ़ाई जा रही है. अखबार जमीन पर बिछाकर बुजुर्ग को जमीन पर लेटाया गया है. साथ में कुछ कार्मिक भी खड़े दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही है. चर्चा है कि तस्वीर किसी अस्पताल के बाहर की हो सकती है. 

राजस्थान में 50 डिग्री पहुंचा तापमान 

राजस्थान में गर्मी से बुरा हाल है. तेज गर्मी के कारण कई जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है. अभी आने वाले दिनों में तापमान से कोई राहत की उम्मीद भी नहीं है. गर्मी को देखते हुए भजनलाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और पानी-बिजली के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है, जिससे लोगों को बिजली-पानी और सेहत का ख्याल रखा जा सके. इसके बाद भी बिजली-पानी की आपूर्ति पर तो प्रभाव पड़ ही रहा है.  साथ ही अस्पतालों में भी हालात बिगड़ रहे हैं. इन सबके बीच गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है. मौतों की संख्या बढ़ रही है. 

यह भी पढ़ें:विश्वेंद्र सिंह सरकारी सुरक्षाकर्मियों को दिलवा रखे हैं 50-50 लाख के प्लॉट? पूर्व मंत्री ने बताई सच्चाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com