विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

Rajasthan: पाली में चार भाइयों की एक साथ जली च‍िताएं, तेलंगाना की गोदावरी नदी में हुई थी मौत 

Rajasthan: अंतिम संस्कार के लिए एक साथ जब चार अर्थियां उठीं, तो ढाबर गांव का माहौल बेहद गमगीन हो गया. हर आंख नम थीं, और हर व्यक्ति इस घटना से दुखी था.

Rajasthan: पाली में चार भाइयों की एक साथ जली च‍िताएं, तेलंगाना की गोदावरी नदी में हुई थी मौत 
पाली में एक साथ चार भाइयों की च‍िता जली.

Rajasthan:  तेलंगाना के बसारा में गोदावरी नदी में डूबने से जान गंवाने वाले 3 सगे भाइयों और एक मौसेरे भाई का उनके पैतृक गांव ढाबर में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया. चारों भाइयों की एक साथ च‍िताएं जली. मरने वालों में तीन सगे भाई राकेश, भरत और मदन, जबकि चौथा मृतक उनका मौसेरे भाई विनोद था. परिवार और ग्रामीणों के अनुसार, चारों ही भाई डॉक्टर बनने का सपना देख रहे थे.

राकेश ने पास की थी नीट 

राकेश ने इसी साल नीट यूपी (NEET UG) की परीक्षा पास की थी. मौसेरा भाई व‍िनोद नीट की तैयारी के ल‍िए अपने मौसेरे भाइयों के पास गया था. लेकिन, उसे नहीं पता था की जिस पवित्र स्नान के लिए जा रहे हैं वो उनका अंत‍िम स्नान होगा. यह दुखद घटना उस समय हुई, जब चारो भाई गोदावरी नदी में स्नान करने गए थे.

नहाते समय चारों डूब गए थे 

नहाते समय चारों डूब गए थे. मौके पर खड़े परिजन और गोताखारों ने सभी को बाहर न‍िकालकर अस्‍पताल पहुंचाया, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. इसमें एक नागौर के ताऊसर गांव के ऋत‍िक की भी मौत हो गई थी. वर्तमान में उनका परिवार हैदराबाद में रहता है. ऋतिक का दाह संस्कार हैदराबाद हुआ. 

मंद‍िर में दर्शन से पहले स्‍नान करे गए थे 

राजस्‍थान के 18 लोग सरस्‍वती मंदिर में दर्शन और गोदावरी नदी में स्‍नान करने के ल‍िए गए थे. मंद‍िर में दर्शन करने से पहले गोदावरी में स्‍नान करने गए थे. युवक नहाते समय गहरे पानी में चले गए. डूबने लगे तो नदी किनारे मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों ने शोर मचाया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तैराकों की मदद से सभी के शवों को बाहर निकाला गया. सभी शवों को सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: पायलट राजवीर के अंतिम संस्कार में मां ने लगाया 'वंदे मातरम' का नारा, मंत्री राज्यवर्धन बोले- ऐसी माताओं से भारत मजबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com