विज्ञापन

राजस्थान में जनजातीय विकास को नई रफ्तार, CM भजनलाल ने बेणेश्वर धाम से किया 1902 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

राजस्थान में डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजातीय विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया. जनजातीय गौरव दिवस समारोह में 1902 करोड़ के 326 विकास कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण किया गया और क्षेत्र के विकास की कई घोषणाएं की गईं.

राजस्थान में जनजातीय विकास को नई रफ्तार, CM भजनलाल ने बेणेश्वर धाम से किया 1902 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बेणेश्वर धाम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनजातीय समाज के विकास और सम्मान को लेकर बड़ा संदेश दिया. राज्य स्तरीय राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उन्होंने 1902 करोड़ रुपये की लागत से 326 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इन परियोजनाओं का लाभ डूंगरपुर बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जैसे जनजाति बहुल जिलों को मिलेगा.

जनजातीय समाज का योगदान महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की प्रगति में जनजातीय समाज का योगदान बेहद अहम रहा है. सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है. शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

बेणेश्वर धाम का होगा बड़ा विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि एक जिला एक पर्यटन योजना के तहत बेणेश्वर धाम को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके लिए 130 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है जिससे यहां आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को स्कूटी वितरित की. वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों की लखपति दीदियों को टैबलेट और ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए. उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण राज्य के विकास की मजबूत नींव है.

जनजातीय संस्कृति और विरासत को सम्मान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनजातीय कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने मानगढ़ नरसंहार का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज के बलिदानों को देश की मुख्यधारा में उचित स्थान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है.

मंदिरों में दर्शन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने बेणेश्वर धाम परिसर में स्थित वाल्मीकि मंदिर और हरि मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. उन्होंने बेणेश्वर धाम को आदिवासी समाज का प्रमुख आस्था केंद्र बताया और इसके विकास पर आधारित लघु फिल्म भी देखी.

मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भी रखे विचार

समारोह को जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भी संबोधित किया. उन्होंने बेणेश्वर धाम के विकास के लिए 130 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही कुछ अफवाहों का खंडन भी किया.

यह भी पढ़ें- एल्विश यादव के साथ DSP प्रदीप शर्मा ने हरियाणवी गानों पर लगाए ठुमके, वाइब नाइट में दिखा पुलिस अफसर का अलग अंदाज 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close