विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2026

Rajasthan: बांसवाड़ा में नेशनल हाईवे पर लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है.

Rajasthan: बांसवाड़ा में नेशनल हाईवे पर लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार

Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले की राजतालाब थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर राहगीरों के साथ मारपीट कर लूट करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है. थानाधिकारी देवीलाल मीणा के अनुसार 6 मार्च को सुंदरपुर निवासी कमलसिंह अपने मित्र सतीश के साथ बाइक से जीएसएस कॉलोनी लोधा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मयूर मिल के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लोहे के सरिये से मारपीट कर सतीश का मोबाइल और एक हजार रुपए नगदी छीनकर फरार हो गए.

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध युवकों को डिटेन कर पूछताछ की.

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस पूछताछ में ओजरिया निवासी बादल पुत्र कंवर डिंडोर (20), राहुल पुत्र रमेश गोदा (19) और सुनील पुत्र मनोज गोदा (21) ने लूट की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं गैंग का चौथा सदस्य मनीष मईडा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है. इस कार्रवाई में थानाधिकारी देवीलाल मीणा के साथ एएसआई भुल सिंह, महेंद्र राज सिंह, सूर्य सिंह, देवीलाल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के कई हिस्सों में 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई, IMD ने जताई अगले दो दिन बारिश की संभावना

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com