विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

Rajasthan: 17 की उम्र में डॉन बनने की चाहत, गैंगस्टर के भाई से VIDEO कॉल पर बात... लॉरेंस गैंग का गुर्गा उदयपुर से गिरफ्तार

उदयपुर से गिरफ्तार लॉरेंस गैंग के गुर्गे से पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि वह गैंग से कैसे जुड़ा. इसके अलावा गैंग के कौन-कौन सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को प्रभावित कर रहे हैं और गिरोह के लिए टास्क सौंप रहे हैं.

Rajasthan: 17 की उम्र में डॉन बनने की चाहत, गैंगस्टर के भाई से VIDEO कॉल पर बात... लॉरेंस गैंग का गुर्गा उदयपुर से गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा उदयपुर से गिरफ्तार

Rajasthan News: उदयपुर से अहमदाबाग क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार है, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जैसे डॉन बनना चाहता था. वह महज 17 साल की उम्र में ही लॉरेंस के जैसा बनने की चाहत रखने लगा था. शुरुआती संपर्क के बाद उसे लॉरेंस गैंग की ओर से छोटे-छोटे काम जैसे- हथियार ले जाने और रेकी करने और संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई. 2023 में करणी सेना के संस्थापक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच में भी युवक का नाम सामने आया था.

कई राज्यों में हथियार सप्लाई करता था

जानकारी के अनुसार, जिस युवक को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम मनोज साल्वी (22 साल) है. वह लॉरेंस गैंग का गुर्गा था और लॉरेंस से प्रभावित होकर डॉन बनने की चाह में पिछले कई सालों से गैंग से जुड़ने की कोशिश कर रहा था. वह लॉरेंस गैंग के लिए अलग-अलग राज्यों में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था. उसके खिलाफ गुजरात ATS में पहले से शिकायत दर्ज है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इनपुट के आधार पर उसे उदयपुर से दबोचा.

Latest and Breaking News on NDTV

17 की उम्र में लॉरेंस जैसे बनने की चाहत

पुलिस के मुताबिक, मनोज ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल से वीडियो कॉल पर बातचीत भी की थी. सोशल मीडिया के ज़रिए उसे गैंग से जुड़े कामों के लिए निर्देश मिलते थे. कई बार उसे हथियार पहुंचाने, रेकी करने जैसे जिम्मेदारियां सौंपी गईं. वह महज 17 साल की उम्र में ही लॉरेंस की छवि से प्रभावित होकर उसके जैसा बनने की चाहत रखने लगा था. 

5 दिसंबर 2023 में हुए गोगामेड़ी हत्याकांड में राजसमंद के रोहिताश्व श्रीमाली से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी यशपाल सिंह राठौड़ और फिर मनोज साल्वी व कैलाश प्रजापत को गिरफ्तार किया था. मनोज के पास से एक लोहे का चाकू भी बरामद किया गया था. मनोज के खिलाफ गुजरात समेत अन्य राज्यों में हथियार तस्करी, गैरकानूनी गतिविधियों और गिरोह से जुड़ाव के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

लॉरेंस गैंग से कैसे जुड़ा, पुलिस कर रही जांच

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि वह लॉरेंस गैंग में कैसे शामिल हुआ और किन-किन लोगों से उसका सीधा संपर्क रहा. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि गैंग के कौन-कौन सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को प्रभावित कर रहे हैं और गिरोह के लिए टास्क सौंप रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने हत्या कर ज़मीन में दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा 

जोधपुर: गले में मंगलसूत्र, उंगली में लेडीज अंगूठी... घर में महिला बन छिपा बैठा था हिस्ट्रीशीटर; पुलिस भी हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com