विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 05, 2023

राजस्थान सरकार ने गठित किया गांधी वाटिका ट्रस्ट, देश भर के गांधीवादी कार्यकर्ता बने सदस्य

राजस्थान सरकार के शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से गांधीवादी कार्यों और समाज की उन्नति के लिए स्वयंसेवा को बढ़ावा देने और संग्रहालय तथा सभी चल-अचल संपत्तियों का जीर्णोद्वार करने, संरक्षित करने और प्रबन्धित करने के लिए "गांधी वाटिका ट्रस्ट" का गठन किया गया है.

Read Time: 2 min
राजस्थान सरकार ने गठित किया गांधी वाटिका ट्रस्ट, देश भर के गांधीवादी कार्यकर्ता बने सदस्य
उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत
बांसवाड़ा:

राजस्थान सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गांधीवादी कार्यों और विचारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए एक और नवाचार किया है. इसके तहत शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से गांधीवादी कार्यों और समाज की उन्नति के लिए स्वयंसेवा को बढ़ावा देने और संग्रहालय व सभी चल-अचल संपत्तियों का जीर्णोद्वार करने, संरक्षित करने और प्रबन्धित करने के लिए "गांधी वाटिका ट्रस्ट" का गठन किया गया है.

गांधी वाटिका ट्रस्ट का हुआ निर्माण 

गांधी वाटिका ट्रस्ट के अध्यक्ष राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे. ट्रस्ट का मुख्यालय जयपुर में गांधी वाटिका संग्रहालय में होगा. गांधी वाटिका संग्रहालय का निर्माण जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 85 करोड़ की लागत से किया गया है. इस संग्रहालय में महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं और जानकारियों को प्रदर्शित किया जाएगा. संग्रहालय का उद्घाटन 23 सितंबर 2023 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था.

ट्रस्ट में शामिल हुए गांधीवादी विचारक 

गांधी वाटिका ट्रस्ट में 15 गांधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है. ट्रस्ट में नई दिल्ली के कुमार प्रशान्त को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं,सदस्यों के रुप में जयपुर से डी.आर. मेहता, जी.एस. बाफना, बी. एम. शर्मा, डॉ. निजाम, मनीष कुमार शर्मा, अजमेर से गोपाल बाहेती, बनारस के सतीश राय, जोधपुर से आशा बोथरा, बांसवाड़ा से शांति और अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश चन्द्र पण्डया और भारत दोसी को मनोनित किया गया है. इसी तरह झुंझनू के धर्मवीर कटेवा, अलवर के सवाई सिंह, महाराष्ट्र राज्य के मनोज ठाकरे, भावेन्द्र शरद जैन, भारत दोसी और भरतपुर के ऋषभ कुमार शर्मा को मनोनित किया गया है.

ये भी पढ़ें-राजस्थान विजन 2030 का डॉक्यूमेंट तैयार, आज जनता के सामने रखेंगे CM गहलोत

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close