विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2024

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बरसी, प्रतिमा का अनावरण कर पत्नी बोलीं- हमारा समाज बदला लेना जानता है...

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पहली पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव 9 डीपीएन गोगामेड़ी में मनाई गई. इस दौरान उनकी पत्नी ने कहा कि अगर NIA ने हाथ खड़े किए तो फिर समाज अपनी मजबूती और तेवर दिखा देगा. 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बरसी, प्रतिमा का अनावरण कर पत्नी बोलीं- हमारा समाज बदला लेना जानता है...
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और शीला शेखवात.

Sukhdev Singh Gogamedi News: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पहली पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव 9 डीपीएन गोगामेड़ी में मनाई गई. इस अवसर पर सुखदेव सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इसके बाद प्रतिमा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. कार्यक्रम में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

इस दौरान मंच पर भाषण देते हुए गोगामेड़ी के हत्याकांड की एनआईए द्वारा की जा रही जांच पर गोगामेड़ी की पत्नी और राष्ट्रीय करणी राजपूत सेना की अध्यक्ष शीला शेखावत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उन्हें विधिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है. लेकिन अगर NIA ने हाथ खड़े किए तो फिर समाज अपनी मजबूती और तेवर दिखा देगा. 

'हमारा समाज बदला लेना भी जानता है'

इस दौरान मंच से वक्ताओं ने कहा की सुखदेव सिंह शेखावत ने हमेशा गरीबों और पिछड़े लोगों की ना सिर्फ सेवा की बल्कि उनकी आवाज बने. वे जीवन के अंतिम समय तक पीड़ितों की सेवा करते रहे. भले ही कातिलों ने उनके शरीर को मार दिया हो लेकिन उनके विचार हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे.

सुखदेव सिंह की पत्नी शीला शेखावत ने कहा कि उनकी पहली बरसी पर जिस प्रकार देश भर से आए सभी समाज के लोगों ने उनका मनोबल बढ़ाया है. वे सदैव उनकी आभारी रहेंगी उन्होंने आगे कहा कि हमारा समाज बदला लेना भी जानता है. सर्व समाज आज एक है और सुखदेवसिंह को न्याय दिलाने के लिए मिलकर लड़ाई लड़ रहे है और आगे भी इसी तरह एकसाथ लड़ाई लड़ेंगे.

मूर्ति के साथ मंत्री राजवर्धन सिंह और शीला शेखवात.

मूर्ति के साथ मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और शीला शेखवात.

आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे

वहीं इस कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जल्द ही एनआईए की जांच में साफ हो जाएगा कि हथियार कहां से सप्लाई हुए थे और हत्याकांड के पीछे मुख्य सूत्रधार कौन है. अभी NIA इसकी जांच कर रही है और कुछ अपराधी सलाखों के पीछे है और जल्द ही बाकी के आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे.

मूर्ति में लोगों की भीड़.

मूर्ति के अनावरण में लोगों की भीड़.

सिक्योरिटी के लिए जोड़ देते हैं गैंगस्टर का नाम

हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में आने को लेकर सांसद बृजभूषण ने कहा की लोग आजकल सिक्योरिटी पाने के लिए ही किसी गैंगस्टर का नाम जोड़ देते हैं. यह एक ट्रेंड हो गया है. मामले पर गृहमंत्री अमित शाह की नजर बनी हुई है. जो भी आरोपी फरार है या जिनके भी इस हत्याकांड में लिंक है. वे सब गिरफ्तार होंगे और कानून उन्हें सजा देगा.

मूर्ति  के अनावरण में लोगों की भीड़.

मूर्ति के अनावरण में लोगों की भीड़.

यह भी पढ़ें- राजस्थानी भाषा को जल्द मिल सकती है संवैधानिक मान्यता, मुख्य सचिव ने भारत सरकार को लिखा पत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com