विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

Rajasthan Heavy Rain: राजस्‍थान में अब तक 133% अधिक बार‍िश, खोलने पड़े बांध के गेट; अगले 48 घंटे भारी  

Heavy Rain Alert: राजस्थान में अब तक 133 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है. कई जिलों में 7 इंच तक बारिश हुई. बांधों का जलस्तर बढ़ गया है.

Rajasthan Heavy Rain: राजस्‍थान में अब तक 133% अधिक बार‍िश, खोलने पड़े बांध के गेट; अगले 48 घंटे भारी  
राजस्थान कके सिरोही में भारी बारिश.

Rajasthan: राजस्थान में इस बार मॉनसून ने समय से पहले और जोरदार दस्तक दी है. अब तक प्रदेश में सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जहां सामान्य तौर पर जून में अब तक औसतन 30.1 मिमी बारिश होती है, इस बार 70.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है. 

बांध का जलस्तर बढ़ा  

लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राज्य के कई बांधों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है.  प्रदेश के प्रमुख जलाशयों में अब तक 14 फीसदी अधिक पानी आ चुका है.  कोटा और राणा प्रताप सागर बैराज से जल निकासी की जा चुकी है, वहीं जयपुर के छापरवाड़ा डैम, भीलवाड़ा के मेजा डैम, दौसा के मोरेल डैम और बूंदी के गुढ़ा डैम सहित कई छोटे बांधों में गेज तेजी से बढ़ा है. 

कोटा में 164MM बारिश 

सोमवार को सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, बूंदी, भीलवाड़ा और बारां सहित कई जिलों में 1 से 7 इंच तक बारिश दर्ज की गई.  मौसम विभाग के मुताबिक, जून महीने में अब तक कुछ जिलों में हुई बारिश में भीलवाड़ा में 163.3 मिमी,  कोटा में 164.8 मिमी,  बारां में 159.6 मिमी, करौली में 135.2 मिमी,  टोंक में 119.0 मिमी और बूंदी में 115.3 मिमी बारिश हुई है. 

अगले 48 घंटों तक भारी बारिश का अलर्ट 

जलाशयों में जलभराव बढ़ने से पेयजल आपूर्ति और सिंचाई दोनों के लिहाज से यह बारिश बेहद लाभकारी मानी जा रही है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. जयपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें: डॉ. रवि शर्मा की मौत पर एक्शन, RNT कॉलेज के 3 कर्मचारी हटाए; मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com