विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

झुंझुनूं में अज्ञात जानवर ने किया भयानक हमला, रात के अंधेरे में 62 भेड़ों को उतारा मौत के घाट

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी इलाके में डुलानिया गांव की एक डरावनी घटना ने सबको हिलाकर रख दिया. जहां रात करीब दो बजे एक रहस्यमयी जानवर ने भेड़ों के बाड़े पर हमला बोलकर 62 भेड़ों को मार डाला.

झुंझुनूं में अज्ञात जानवर ने किया भयानक हमला, रात के अंधेरे में 62 भेड़ों को उतारा मौत के घाट
झुंझुनूं में एक जानवर ने 62 भेड़ों को मार दिया.

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पिलानी इलाके के डुलानिया गांव में एक डरावनी घटना ने सबको हिला दिया. बीती रात लगभग दो बजे एक रहस्यमयी जानवर ने भेड़ों के बाड़े पर धावा बोल दिया. लीखवा रोड के पास खालवाली जोहड़ी में बने इस बाड़े में बंद 62 भेड़ें थीं. हमले में सभी भेड़ों की मौत हो गई और गांव में डर का माहौल बन गया. पशुपालक सतपाल को इस हादसे से पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

शादी से लौटे तो मंजर देखकर सन्न

सतपाल ने बताया कि उस रात वे गांव में ही एक शादी समारोह में गए थे. अचानक पड़ोसी का फोन आया कि भेड़ें चिल्ला रही हैं. परिवार वाले भागकर पहुंचे तो पूरा बाड़ा खून से सना था और सभी भेड़ें मर चुकी थीं. सतपाल का कहना है कि इतना बड़ा नुकसान उनके लिए बहुत भारी है.

गांववासी घटना की खबर सुनकर बड़ी तादाद में जमा हो गए. सब हैरान हैं कि आखिर किस जानवर ने इतनी भेड़ों को एक साथ मार गिराया. लोग किसी जंगली शिकारी की आशंका जता रहे हैं जिससे इलाके में और हमले का खतरा बढ़ गया है.

जांच में जुटी पुलिस और वन टीम, कुत्तों के झुंड पर शक

घटना की सूचना मिलते ही पिलानी पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. उन्होंने बाड़े के आसपास का जायजा लिया और शुरुआती जांच शुरू की. वन अधिकारियों का मानना है कि यह हमला आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हो सकता है. लेकिन ग्रामीणों को लगता है कि कोई बड़ा जानवर हो सकता है. टीमों ने सबूत जुटाने की कोशिश की ताकि सच्चाई सामने आए.

ग्रामीणों की गुहार, मुआवजा दो 

ओगांव के लोग अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मृत भेड़ों का पंचनामा किया जाए और सतपाल को उचित राहत राशि दी जाए. साथ ही हमलावर जानवर की पहचान करके इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. वे कहते हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए तुरंत कदम उठाए जाएं. यह हादसा न सिर्फ एक परिवार की कमर तोड़ रहा है बल्कि पूरे गांव को डरा रहा है. 

रिपोर्ट- रवि चौधरी

यह भी पढ़ें- राजस्थान के ज़रिये पाक से आ रहे हथियार, गोगामेड़ी की हत्या में चीन और तुर्की के हथियारों का हुआ था इस्तेमाल?

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close