Rajasthan: सिक्किम भूस्खलन में फंसा दौसा का मजदूर, जिला कलेक्टर ने मदद के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Landslide in Sikkim: पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही और बाढ़ एवं भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिक्किम भूस्खलन में फंसा दौसा का मजदूर.

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के टिटौली निवासी भेवाराम मीणा सिक्किम में भूस्खलन के कारण फंस गए हैं. भेवाराम मीणा के परिजनों ने सोमवार को दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव से मिलकर मदद की गुहार लगाई है. परिजनों ने जिला कलेक्टर को बताया कि भेवाराम मीणा सिक्किम में मजदूरी करने गए थे और अब भूस्खलन के कारण फंस गए हैं. फिलहाल भेवाराम ने अन्य 8 लोगों के साथ एक रेस्टोरेंट में शरण ली हुई है.

कलेक्टर ने एसीएस को लिख पत्र

परिजनों की मदद करने के लिए दौसा कलेक्टर कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखकर भेवाराम मीणा को सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. जिला कलेक्टर ने बताया कि भेवाराम मीणा 22 मई 2025 को दौसा से सिक्किम गया था. वर्तमान में वह मगना जिले में चुनटांग से उपर टांगो थानू से 15 किमी नीचे एक रेस्टोरेंट में भूस्खलन होने के कारण फंसा हुआ है.

पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति गंभीर

पूर्वोत्तर में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही और बाढ़ एवं भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 36 पहुंच गई है, जबकि क्षेत्र के कई राज्यों में 5.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. असम में सबसे अधिक 11 लोगों की जान गई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 10, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 3 और त्रिपुरा में 1 व्यक्ति की मौत हुई है.

22 जिलों के 5.35 लोग प्रभावित

असम में 22 जिलों में बाढ़ से 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 15 नदियां उफान पर हैं. सिक्किम के छतेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने की वजह से तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई तथा छह सैनिक लापता हैं.

Advertisement

शाह ने दिया मदद का आश्वासन

इससे पहले, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम (हिमंत बिस्वा सरमा), अरुणाचल प्रदेश (पेमा खांडू) और सिक्किम (प्रेम सिंह तमांग) के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल (अजय कुमार भल्ला) से फोन पर बातचीत कर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी. गृह मंत्री ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की मदद का भी आश्वासन दिया था. एक एक्स पोस्ट में गृह मंत्री ने बताया था कि असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में जारी भारी बारिश के मद्देनजर बात की. साथ ही उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ी है.

ये भी पढ़ें:- डी फ्रिज में रखे चिंकारा का देर रात अंतिम संस्कार, शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार; धरना खत्म

Advertisement

यह VIDEO भी देखें