
Rajasthan News: राजस्थान में महिला कांग्रेस ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में बुधवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. पहली लिस्ट में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष और 3 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं. साथ ही 16 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इस संबंध में आदेश जारी करते जानकारी साझा की है.
सारिका सिंह ने एक्स पर लिखा, 'राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट नेतृत्व के साथ करेंगे.'
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष @LambaAlka जी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की नव-नियुक्त पदाधिकारियों-जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/O56rzI7m75
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) May 28, 2025
ये 9 महिलाएं बनीं वाइस प्रेसिडेंट
- प्रियंका चौधरी - अजमेर
- वन्दना मीना - सवाई माधोपुर
- भगवती गुर्जर - दौसा
- निकिता हाड़ा - कोटा
- सुशीला सिंवर - बीकानेर
- रचना समलेटी - दौसा
- प्रियंका नंदवाना - बारां
- लीना शर्मा - धौलपुर
- मंजू शर्मा - सवाई माधोपुर
ये 3 महिलाएं बनीं जनरल सेक्रेटरी
- नीरू चौधरी - बीकानेर ग्रामीण
- अनिता परिहार - जोधपुर
- रुबीना - जोधपुर
16 महिला जिला अध्यक्षों की लिस्ट
- लक्ष्मी बुंदेल - अजमेर शहरी
- इशिका जैन - ब्यावर
- शांति बेनीवाल - बीकानेर ग्रामीण
- रेणु कटारिया - दौसा
- रेखा कलासुआ - डूंगरपुर
- कमला विश्नोई - श्री गंगानगर
- मंजू लता मीणा - जयपुर शहरी
- शकुंतला यादव - झुंझुनू
- विजय लक्ष्मी पटेल - जोधपुर ग्रामीण
- मनीषा पंवार - जोधपुर शहरी
- शारदा गुर्जर - करौली
- शालिनी गौतम - कोटा शहरी
- ऐश्वर्या संखला - पाली
- लता शर्मा - प्रतापगढ़
- तारा बाई मीणा - सवाई माधोपुर
ये भी पढ़ें:- "गैंगरेप के बाद बेटी पानी के टांके में कूदी", पीड़िता की मां बोली- आरोपियों ने घर से किया किडनैप
ये VIDEO भी देखें