विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

राजस्थान: गिरफ्तारी के डर से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामा के घर के पास पेड़ से लटका मिला शव

युवक गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने मामा के घर पर रहता था. अब रविवार को उसने मामा के घर के पास ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दिया.

राजस्थान: गिरफ्तारी के डर से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामा के घर के पास पेड़ से लटका मिला शव
गिरफ्तारी के डर से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Banswara News: राजस्थान के बासवाड़ा जिले में एक युवक गिरफ्तारी से इतना भयभीत हो गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक पर किसी के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था और पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ़ रही थी. युवक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला. सूचना पर आई पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

रामगढ़ का निवासी है मृतक

दरअसल, जिले के सदर थाना क्षेत्र में जानामेड़ी गांव में रविवार दोपहर एक युवक ने गिरफ्तारी के भय से फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों की मदद से युवक को नीचे उतारकर एमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान विकास पुत्र प्रभुलाल निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है. विकास बीते दिनों एक विवाद में शामिल था, जिसमें उसने गौतम नामक युवक के सिर पर शराब की बोतल मारकर चोट पहुंचाई थी. इस मामले में प्रार्थी गौतम ने आंबापुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. 

गिरफ्तारी के डर से मामा के यहां रहता था

गिरफ्तारी के डर से विकास अपने मामा के घर, जानामेड़ी गांव में आकर रह रहा था. रविवार को उसने मामा के घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है.

यह भी पढे़ं-

जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत; 4 गंभीर घायल 

जयपुर में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close