विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2025

कैब कैंसिल पर पेनल्टी, पैसेंजर का बीमा... राजस्थान में OLA, Uber-Rapido पर सरकार का बड़ा फैसला

OLA, Uber और Rapido जैसी कैब कंपनियों, टैक्सी सेवाओं और डिलीवरी सर्विस व्हीकल्स को स्पष्ट नियमों के दायरे में लाया गया है. कैब कंपनियों के लिए चालकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधान भी सख्त किए गए हैं.

कैब कैंसिल पर पेनल्टी, पैसेंजर का बीमा... राजस्थान में OLA, Uber-Rapido पर सरकार का बड़ा फैसला
राजस्थान में OLA, Uber-Rapido पर सरकार का बड़ा फैसला

राजस्थान में कैब और डिलीवरी सेवाओं को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा नियामक कदम उठाया है. राजस्थान मोटर व्हीकल्स एग्रीगेटर रूल्स 2025 को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है. परिवहन विभाग ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके बाद कैब कंपनियों, टैक्सी सेवाओं और डिलीवरी सर्विस व्हीकल्स को स्पष्ट नियमों के दायरे में लाया गया है. इस नियम के दायरे में OLA, Uber और Rapido जैसी कैब कंपनियां आएंगी.

5 लाख की हेल्थ पॉलिसी जरूरी

नए नियमों के तहत अब कैब में यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री का पांच लाख रुपये का बीमा अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी कैब वाहनों में पैनिक बटन और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना भी जरूरी होगा. कैब कंपनियों के लिए चालकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधान भी सख्त किए गए हैं. नियमों के अनुसार कैब कंपनियों को अपने प्रत्येक चालक का पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराना अनिवार्य होगा.

इसके अलावा कैब चालकों के लिए दस लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस भी जरूरी किया गया है. यात्रियों की सुविधा और जवाबदेही तय करने के लिए कैब बुकिंग कैंसिल करने पर भी पेनल्टी का प्रावधान किया गया है. नियमों के तहत कैब कैंसिल करने पर 100 रुपये तक की पैनल्टी लगाई जा सकेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

परिवहन विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य

राज्य में संचालित सभी कैब कंपनियों और डिलीवरी कंपनियों को पंद्रह दिनों के भीतर परिवहन विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बिना लाइसेंस संचालन पर कार्रवाई की जाएगी. परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने इन नियमों को महज सात दिनों में लागू कराकर विभागीय स्तर पर तेज प्रशासनिक कार्रवाई का निर्देश दिया है.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: पुराने वीआईपी नंबरों की जांच शुरू, नियम तोड़े तो रजिस्ट्रेशन रद्द और FIR; 1129 वाहन मालिकों को नोटिस

Rajasthan Cabinet Meeting: नौकरी, टैक्स में छूट, 15 साल पुराने वाहन पर नीति... CM भजनलाल ने कैबिनेट बैठक में दी बड़ी मंजूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com