विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2025

Rajasthan News: 8 मार्च को 'दोबारा' होगा कांस्टीट्यूशन क्लब का उद्घाटन, देवनानी बोले- यहां स्वादिष्ट लंच मिलेगा

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे क्लब के सदस्य बनें और इसकी सुविधाओं का लाभ उठाएं. क्लब का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को संसदीय कार्यों में अधिक दक्ष बनाना है.

Rajasthan News: 8 मार्च को 'दोबारा' होगा कांस्टीट्यूशन क्लब का उद्घाटन, देवनानी बोले- यहां स्वादिष्ट लंच मिलेगा

Constitution Club Jaipur: जयपुर में बने कांस्टीट्यूशन क्लब का आधिकारिक उद्घाटन 8 मार्च को दोपहर 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे. यह क्लब दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर बनाया गया है, ताकि विधायकों को अध्ययन, विचार-विमर्श और बैठकों के लिए एक सुविधाजनक स्थान मिल सके. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 सितंबर 2023 को इसका उद्घाटन कर दिया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने दोबारा उद्घाटन करने का फैसला लिया.

जनप्रतिनिधियों को संसदीय कार्यों में दक्ष बनाना है मकसद

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दोबारा उद्घाटन को लेकर वर्तमान सरकार पर सवाल उठाए थे. हालांकि, सरकार ने 8 मार्च को इसे आधिकारिक रूप से शुरू करने का निर्णय लिया है. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे क्लब के सदस्य बनें और इसकी सुविधाओं का लाभ उठाएं. क्लब का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को संसदीय कार्यों में अधिक दक्ष बनाना है.

“दिन में लंच होगा, फिर शाम को क्या होगा?”

उद्घाटन समारोह की चर्चा के दौरान दिलचस्प बातचीत भी देखने को मिली. जब वासुदेव देवनानी ने विधायकों से क्लब की सदस्यता लेने की अपील की, तो उन्होंने यह भी कहा कि यहां स्वादिष्ट लंच मिलेगा. इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि “दिन में लंच होगा, फिर शाम को क्या होगा?” देवनानी ने जवाब दिया कि जब क्लब शुरू हो जाएगा, तो सभी नियमानुसार इसका उपयोग कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें- डीडवाना में कब खुलेगा मिनी सचिवालय? निर्दलीय MLA यूनुस ख़ान के सवाल पर क्या बोले मंत्री जोगाराम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com