विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2023

वसुंधरा राजे से मिले गौरव गोगोई, तस्वीर वायरल होते ही बढ़ी राजनीतिक हलचल

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई द्वारा अपने सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ बैठे हुए नज़र आ रहे है. यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग इसके अलग- अलग राजनीतिक मायने निकाल लगा रहे हैं.

वसुंधरा राजे से मिले गौरव गोगोई, तस्वीर वायरल होते ही बढ़ी राजनीतिक हलचल
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
फेसबुक
जयपुर:

राजनीति में हर चीज के अपने मायने होते हैं और कहते हैं एक तस्वीर हजारों शब्द बयां करने की ताकत रखती है. एक ऐसी ही तस्वीर राजस्थान से निकल कर सामने आई है, जिससे सियासत में चर्चाओं का दौर जारी हो गया है, यह तस्वीर है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगई की, जिसे खुद गौरव गोगोई ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है.

वसुंधरा राजे से मिले कांग्रेस नेता गौरव गोगोई

2 दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई की उदयपुर एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं. इस मुलाकात को प्रदेश की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें इन दिनों वसुंधरा राजे और प्रदेश भाजपा नेताओं की अदावत किसी से छुपी नहीं है. ऐसे में इस तस्वीर के सामने आने से राजनीतिक हल्कों में खुसर- फुसर शुरू हो गई है.

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'उदयपुर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा' 

दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई की उदयपुर एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस मुलाकात को प्रदेश की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है.

हालांकि अभी तक भाजपा नेताओं की ओर से वायरल तस्वीर को लेकर किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद लोग अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं. एयरपोर्ट पर हुई यह मुलाकात महज इत्तेफाक थी या शिष्टाचार भेंट यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com