विज्ञापन
2 months ago

Rajasthan News Updates, 11 february 2026: आज (11 फरवरी) राजस्थान सरकार के तीसरे बजट से प्रदेशवासियों को काफी उम्मीदें हैं. सुबह 11 बजे डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) सदन में बजट (Rajasthan Budget 2026-27) पेश करेंगी. पिछले दो बजट सत्रों के विपरीत बजट के बैग का रंग भी इस बार बदल गया है. वित्त मंत्री ने पिछली बार भूरे रंग के बैग से बजट घोषणाओं का ऐलान किया था. लेकिन इस बार बजट से पहले जब मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंची तो हाथ में भगवा रंग का बैग नजर आया. बजट से जुड़ी लाइव अपडेट यहां पढ़िए.

वहीं, राजस्थान में 'विंटर इफेक्ट' भी खत्म होता दिख रहा है. दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है. मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि तापमान भी 32 डिग्री के करीब पहुंच गया है. पश्चिमी राजस्थान में दिन में गरमाहट महसूस होने लगी है. जबकि चित्तौड़गढ़, करौली, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, जयपुर समेत प्रदेश के चारों कोने में ठंड का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. इधर, 'खेजड़ी बचाओ' आंदोलन में लोगों के जमावड़े ने भी प्रदेशभर में पारा बढ़ा दिया है. 'ट्री प्रोटेक्शन' की मांग कर रहे लोगों को सरकार का आश्वासन मिलने के बावजूद भी मांग की जा रही है कि जब तक कानून लागू नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा. इन मुख्य खबरों के अलावा आज दिनभर में क्या है खास, पढ़िए लाइव ब्लॉग में

Rajasthan Breaking News: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर पूर्व सरपंच की मौत

नोहर क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ढिलकी जाटान के पूर्व सरपंच सत्यपाल व्यास की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्यपाल व्यास अपने गांव ढिलकी जाटान से कार में नोहर आ रहे थे. इसी दौरान भादरा मोड़ से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक नोहर से भादरा की ओर जा रहा था. 

Rajasthan Breaking News: झुंझुनूं जिला कलेक्टर का व्हाट्सएप अकाउंट हैक

झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है. हैकर द्वारा उनके परिचितों और संपर्क सूची में शामिल लोगों को मैसेज भेजकर रुपये की मांग की जा रही है. जानकारी के अनुसार डॉ. अरुण गर्ग इन दिनों जयपुर में अपनी पुत्री के विवाह समारोह में व्यस्त हैं. इसी दौरान उनके व्हाट्सएप अकाउंट के हैक होने की जानकारी सामने आई. जब परिचितों को संदिग्ध संदेश प्राप्त हुए तो मामले की सूचना कलेक्टर तक पहुंची. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. गर्ग ने तत्काल झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी. इसके बाद एसपी ने साइबर सेल की टीम को सक्रिय कर जांच शुरू करवा दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हैकिंग विदेश से, संभवतः वियतनाम से, किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

Rajasthan Breaking News: मकान में छापा जा रहा था नकली नोट

राजसमंद का है जहां नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. जबकि 80000 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से 500, 200 और 50 रुपये के नोट बरामद किए गए हैं. जबकि मौके से बड़ी मात्रा में नकली नोट और उपकरण जब्त किए हैं.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rajasthan Breaking News: टिब्बी में किसानों की महापंचायात में क्या हुआ फैसला

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के राठीखेड़ा में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को तलवाड़ा में चौथी महापंचायत आयोजित की. महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने 23 मार्च को टिब्बी में अंतिम महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 23 मार्च तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो इसके बाद आंदोलनकारी जयपुर कूच करेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा.

Rajasthan Breaking News: टैंपो पलटने पर 9 यात्री गंभीर रूप से घायल

अजमेर स्थित ब्यावर के साकेत नगर थाना क्षेत्र के बाड़िया शामा गांव के समीप एक कार चालक ने गलत दिशा में आकर सवारी टैंपो से ओवरटेक किया. अचानक सामने आई कार से टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे टैम्पो चालक सहित 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायलो को बाहर निकाला और 108 एम्बूलेंस की मदद से राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया. जहां उनका उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार हरराजपुरा से परिवार टैंपो में सवार होकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मानपुरा जा रहे थे.

Rajasthan Breaking News: चांदपोल परकोटा हेरिटेज वॉल से छेड़छाड़ मामले में निगम आयुक्त को ज्ञापन

जयपुर की ऐतिहासिक चांदपोल परकोटा हेरिटेज वॉल से जुड़े कार्यों में नियमों की अनदेखी कर निर्माण किए जाने के गंभीर मामले को लेकर आज हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य  सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल सख़्त कार्रवाई की मांग की.

Rajasthan Breaking News: उदयपुर स्कूली वितरण विवाद पर दो छात्राओं को थाने लेकर गई पुलिस

उदयपुर शहर के मीरा गर्ल्स कॉलेज में स्कूटी वितरण को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं.. आज एनएसयूआई समर्थीत छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और विरोध किया. इसके बाद मौके पर हाथीपोल थाना पुलिस पहुंची और दो छात्राओं को जीप में बैठाकर थाने ले गई. कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया. दरअसल कॉलेज में लंबे समय से पड़ी स्कूटी वितरण नहीं होने पर एबीवीपी छात्राओं ने प्रदर्शन किया था, प्रिंसिपल से विवाद होने पर विभाग ने प्रिंसिपल को पद से हटा जयपुर मुख्यालय कर दिया था. प्रिंसिपल पर कार्रवाई पर एनएसयूआई समर्थित छात्राएं विरोध में उतर आई. आज पुलिस हिरासत में ली गई छात्र नेता दिव्या ने बताया कि हम स्टूडेंट और टीचर से बात करना चाहते थे कि बाहर लोगों से मदद ना मांगे और वह कॉलेज आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो. 

Rajasthan Breaking News: मांझूवास जीएसएस में भीषण आग, ट्रांसफार्मर जलने से बिजली सप्लाई ठप

श्रीगंगानगर जिले के मांझूवास क्षेत्र में स्थित 34 एलएलपी कच्चे रास्ते पर बने जीएसएस में बुधवार को भीषण आग लग गई. आग मुख्य ट्रांसफार्मर में लगी, जिसका कारण शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने से मेन ट्रांसफार्मर बुरी तरह जल गया, जिससे आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई. सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता, लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए.

Rajasthan Breaking News: टिब्बी एथेनॉल प्लांट प्रकरण में किसानों को कोर्ट से राहत

हनुमानगढ़ के टिब्बी इलाके में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और आगजनी की घटनाओं को लेकर दर्ज की गई एफआईआर पर राजस्थान उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण अंतरिम राहत प्रदान की है. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वही घटना पहले से एफआईआर संख्या 510/2025 के तहत दर्ज हो चुकी है. याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि दोनों एफआईआर में घटना, स्थान, पक्षकार और आरोप समान हैं. न्यायालय ने कहा कि एक ही घटना के आधार पर नई एफआईआर दर्ज करना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए एफआईआर संख्या 511/2025 में आगे की सभी कार्यवाहियों पर तत्काल रोक लगा दी.

Rajasthan Breaking News: जैसलमेर वंडर सीमेंट प्लांट में मजदूरों की तोड़फोड़

जैसलमेर के पारेवर गांव में वंडर सीमेंट प्लांट में आक्रोशित मजदूरों ने तोड़फोड़ कर मचाया बवाल. सुपरवाइजर और मजदूर के बीच विवाद के बाद मामला हिंसक हो गया. आरोप है कि सुपरवाइजर ने एक मजदूर को थप्पड़ मारा,जिसके बाद मजदूर भड़क गए. गुस्साए मजदूरों ने अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और प्लांट परिसर में तोड़फोड़ करते हुए मशीनें, केबिन और शीशे तोड़ डाले. स्थिति बेकाबू होने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात बिगड़ते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा. इसके बाद चार थानों की अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई, फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

बूंदी में सड़क हादसा, 1 की मौत

बूंदी में रोडवेज बस और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. देई थाना क्षेत्र के बूंदी रोड पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ. एक्सीडेंट में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई है. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी.  

थाईलैंड की राजकुमारी की तस्वीर देखिए

थाईलैंड की राजकुमारी को भाया जोधपुर

थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या की जोधपुर विजिट यादगार रही. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं. उम्मेद भवन पैलेस और रास हवेली में खींची गईं उनकी तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रहीं. भारतीय परिधान साड़ी में राजकुमारी का खुशनुमा अंदाज खासा चर्चा में रहा. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "भारतीय सांस्कृतिक संबंधों का यह एक उत्सव है, साड़ी भारत की पारंपरिक पहचान."  

सिरोही: आबूरोड शहर में चोरी, लाखों के जेवरात चोरी

सिरोही में आबूरोड शहर थाना क्षेत्र में चोरी हुई. शहर थाना क्षेत्र के राजा कोठी रोड पर मकान मे चोरो ने सेंध मारी. घर के सदस्य शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे. समारोह से लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ था. घर से 2 लाख रुपए की नकदी और 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए. घटना के बाद शहर थाना पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों में काफी आक्रोश है. 

टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में आज महापंचायत, कड़ी सुरक्षा, इंटरनेट बंद

राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले के टिब्बी क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में आज तलवाड़ा झील के पास किसानों की महापंचायत होगी. टिब्बी में आज शाम तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है, करीब 700 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, और धारा 163 लागू की गई है. किसानों का कहना है कि जब तक प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री का एएमयू रद्द करने और 10 दिसंबर की घटना के बाद किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने को लेकर जब तक प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक किसानों का आंदोलन और महापंचायत जारी रहेगी.

Bundi News: चोरी के मामले में एक साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

बूंदी में चोरी के मामले में एक साल से फरार स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी हुई. जमीतपुरा निवासी आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हैं. कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाने के नकबजनी केस में भी वांछित था. तालेड़ा थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से आरोपी को दबोचा. 

 

fatehpur news: रोलसाहबसर में सड़क हादसा

फतेहपुर सदर थाना इलाके के रोलसाहबसर में सड़क हादसा हुआ है. मजदूरों से भरे टेंपो को पीछे से कार ने टक्कर मारी. कार की टक्कर लगने से टेंपो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा. टेंपो के पलटने से एक महिला सहित 4 मजदूर घायल हुए. टेंपो सवार घायलों को 108 एंबुलेंस से फतेहपुर में ट्रॉमा सेंटर लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया है.   

Budget 2026: राजस्थान में भर्तियों में खत्म होगी इंटरव्यू प्रक्रिया?

बजट ऐलान में शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस समेत अन्य विभागों में नए पदों पर भर्ती का ऐलान संभव है. साथ ही आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर अधिकांश भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म करने की भी संभावना है. 

Rajasthan Budget 2026-27: बजट में क्या होगा खास?

NDTV को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बजट में सरकार 'नया भर्ती कैलेंडर' जारी कर सकती है. इसके अलावा स्किल ट्रेनिंग और प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ाकर युवाओं को नए अवसर देने की घोषणा की जा सकती है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close