विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2024

Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल बागडे बोले- 'चिकित्सा विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरे सरकार' 

राज्यपाल ने ‘टीबी मुक्त राजस्थान' के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने तहसील, गांव और जिला स्तर पर इस संबंध में विशेष कार्य करने और अगले तीन साल में राजस्थान को पूरी तरह से टीबी मुक्त करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने के निर्देश दिए.

Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल बागडे बोले- 'चिकित्सा विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरे सरकार' 

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मंगलवार को कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘टीबी मुक्त राजस्थान' के लिए तेजी से हो काम हो. बागडे ने राजभवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें बागडे ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए चिकित्सा विभाग जवाबदेही रखते हुए काम करे. उन्होंने कहा कि जिस राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होती है, वही तेजी से विकास करता है.

'आदिवासी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान दें'

आधिकारिक बयान के अनुसार बागडे ने पिछड़े और आदिवासी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान देने, वहां डॉक्टर की उपलब्धता रहे, इसकी निगरानी रखते हुए प्रभावी काम करने पर जोर दिया. उन्होंने विभाग के रिक्त पदों को भरने के लिए तुरंत कार्रवाई करने और पदोन्नतियां भी यथा समय करवाने के निर्देश दिए.

‘टीबी मुक्त राजस्थान' के लिए और मेहनत की जरुरत 

राज्यपाल ने ‘टीबी मुक्त राजस्थान' के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने तहसील, गांव और जिला स्तर पर इस संबंध में विशेष कार्य करने और अगले तीन साल में राजस्थान को पूरी तरह से टीबी मुक्त करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने के निर्देश दिए.

‘रामाश्रय' योजना की सराहना की

राज्यपाल ने प्रदेश के जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी चिकत्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आह्वान किया. उन्होंने चिकित्सकों से गांव, तहसील में अनिवार्य रूप से पहुंचने और सेवा भाव से कार्य करने पर जोर दिया. इससे पहले राज्यपाल ने राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान में लाभान्वित रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुए राज्य में प्रारंभ ‘रामाश्रय' योजना की सराहना की. उन्होंने एनीमिया और टीबी मुक्त राजस्थान के लिए प्रभावी काम किए जाने के निर्देश दिए.

बैठक में मौजूद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है की प्रत्येक नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com