विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2024

Rajasthan News: शराब के लिए पैसे देने से मना किया तो कलयुगी बेटे ने की मां की पिटाई, मौत

शराबी बेटे को मां ने तंगी के चलते पैसे देने से इंकार किया तो आवेश आए बेटे ने मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद कलयुगी बेटा फरार हो गया.

Rajasthan News: शराब के लिए पैसे देने से मना किया तो कलयुगी बेटे ने की मां की पिटाई, मौत

Rajasthan News: नशा कभी भी परिवार का नाश कर सकता है. महापुरुषों की यह बात आज भीलवाड़ा के करेड़ा कस्बे में अक्षररश सही साबित हुई. करेड़ा कस्बे में बेटे को शराब के पैसे देने से मना करना एक मां को महंगा पड़ गया. शराबी बेटे को मां ने तंगी के चलते पैसे देने से इंकार किया तो आवेश आए बेटे ने मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद कलयुगी बेटा फरार हो गया. करेड़ा थाना पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे लक्ष्मण नट की तलाश शुरू कर दी है.

कलयुगी बेटे ने की मां की पिटाई

भीलवाड़ा के करेड़ा कस्बे में 19 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 9 बजे के आसपास बुजुर्ग महिला सोहनी देवी अपने घर का कामकाज निपटा रही थी. तभी वहां आए बेटे ने मां से पैसे की मांग की. तंगी और शराब के लिए पैसे मांग रहे बेटे से परेशान मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया. शराब के लिए पैसे की मांग कर जिद्द पकड़ कर बैठे को मां ने समझाने का बहुत प्रयास किया. मगर शराब का आदि बेटा नहीं माना इसी बीच आवेश में बेटे ने मां की जमकर पिटाई कर दी. बेरहमी से की गई पिटाई के चलते मां निढ़ाल हो कर गिर गई.

मां की मौत के बाद बेटा फरार

बाद में कुछ लोगों ने घायल महिला को करेड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. जिला चिकित्सालय में महिला की हालत लगातार बिगड़ने पर बाद में उसे संभाग के सबसे बड़े महाराणा भूपाल हॉस्पिटल उदयपुर में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान रविवार शाम को विवाहिता ने दम तोड़ दिया सूचना मिलने के बाद करेड़ा थाना प्रभारी अर्जुन लाल गुर्जर ने मामले की जानकारी ली और बतक का के छोटे बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अच्छा का मुकदमा दर्ज कर जहां शुरू कर दी उधर मां की निधन की सूचना मिलने के साथ ही आरोपी युवक गांव से फरार हो गया जिसकी पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan News: एक छोटी सी गलती और चली गई तीन जान, सड़क पर भीषण हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com