विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

पंचायत उपचुनाव: करौली में बीजेपी की इस महिला उम्मीदवार ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को 1027 वोटों से हराया

राजस्थान में करौली जिले की सपोटरा पंचायत समिति के वार्ड नंबर-15 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कलावती मीणा ने कांग्रेस की पूनम मीणा को 1027 वोटों से हराकर शानदार जीत हासिल की है. 

पंचायत उपचुनाव: करौली में बीजेपी की इस महिला उम्मीदवार ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को 1027 वोटों से हराया
भाजपा प्रत्याशी कलावती मीणा.

Rajasthan Panchayat By-Election: राजस्थान के 12 जिलों में पंचायत उपचुनाव पूरे हुए हैं और इसमें भाजपा को जीत मिली है. इसी कड़ी में प्रदेश के करौली जिले की सपोटरा पंचायत समिति के वार्ड नंबर-15 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कलावती मीणा ने शानदार जीत हासिल की है.

उन्होंने कांग्रेस की पूनम मीणा को 1027 वोटों के बड़े अंतर से हराकर क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराया है. वहीं इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है. 

कड़ी सुरक्षा के बीच नतीजे घोषित

सपोटरा पंचायत समिति के सभागार में निर्वाचन अधिकारी एसडीओ प्रेमराज मीणा की निगरानी में मतगणना हुई. पांच टेबलों पर सुचारू रूप से चली इस प्रक्रिया में सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे.

सीओ कन्हैया लाल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया था, ताकि कोई गड़बड़ी न हो. इसके बाद जब चुनाव के नतीजे सामने आए तो उसने भाजपा समर्थकों के चेहरों को खुश कर दिया.

जानें किसे मिले कितने वोट 

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कलावती मीणा को 1796 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पूनम मीणा को 769 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा. निर्दलीय प्रत्याशी रामू मीणा को मात्र 58 वोट मिले. कुल 55.28 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें बालोती और डिकोली क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर मतपत्रों के जरिए वोट डाले गए थे.

क्यों हुआ यहां उपचुनाव

यह उपचुनाव पंचायत समिति प्रधान और वार्ड-15 की सदस्य कमली देवी के निधन के बाद जरूरी हो गया था. उनके निधन से यह पद खाली हो गया था, जिसके लिए मतदाताओं ने अपने नए प्रतिनिधि का चयन किया.

भाजपा में जश्न, अब प्रधान पद की बारी

कलावती मीणा की जीत की खबर फैलते ही समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई. क्षेत्रीय विधायक हंसराज बालोती भी इस जीत से उत्साहित नजर आए.

वहीं अब सभी की नजरें 10 जून को होने वाले पंचायत समिति प्रधान पद के उपचुनाव पर टिकी हैं. इस जीत ने भाजपा को और मजबूती दी है और कार्यकर्ता अगले चुनाव के लिए तैयार दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: निकाय और पंचायत उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, डोटासरा के गढ़ में हार गई कांग्रेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com