विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

Rajasthan: 24 जून से शुरू होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा, हर जरूरतमंद को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

राजस्थान सरकार 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा मना रही है. इस अभियान में गरीबों को योजनाओं का लाभ, लंबित कार्यों का निपटान और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.

Rajasthan: 24 जून से शुरू होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा, हर जरूरतमंद को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐलान किया है कि 24 जून से 9 जुलाई तक प्रदेशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस विशेष अभियान के जरिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा.

लंबित कामों का होगा समाधान

इस पखवाड़े में राजस्व विभाग लंबित पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान और नामांतरण जैसे मामलों को निपटाएगा. ग्रामीण विकास विभाग गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना से जोड़ेगा. पंचायती राज विभाग स्वामित्व पट्टे बांटेगा और वर्षा जल संरक्षण के लिए जलग्रहण संरचनाओं की मरम्मत करेगा.

बिजली, पानी और खेती को मिलेगा बढ़ावा

ऊर्जा विभाग झूलते बिजली के तारों और खराब पोलों की समस्या दूर करेगा. जलदाय विभाग लंबित पेयजल कनेक्शन जारी करेगा. कृषि विभाग ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं की मंजूरी देगा साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटेगा. वन विभाग नर्सरियों से पौधे वितरित करेगा और हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण करवाएगा.

खाद्य सुरक्षा और पशुपालन पर विशेष ध्यान

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लंबित मामलों को हल करेगा. पात्र परिवारों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी पूरी होगी. पशुपालन विभाग पशुओं की जांच, इलाज और टीकाकरण करेगा.

शिक्षा और स्कूटी वितरण भी शामिल

शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रवेशोत्सव आयोजित करेगा और स्कूलों की जरूरतें पूरी करेगा. उच्च शिक्षा विभाग जरूरतमंद छात्राओं को स्कूटी वितरित करेगा. अन्य विभाग भी अपनी योजनाओं के जरिए लोगों की मदद करेंगे.

रोजाना शिविर और प्रगति की निगरानी

मुख्यमंत्री ने बताया कि हर तहसील में रोजाना दो से तीन शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों की प्रगति की जानकारी जिला कलेक्टर प्रतिदिन सरकार को भेजेंगे. यह अभियान जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित होगा और राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

यह भी पढ़ें- अब तो हद हो गई! ACB एसपी से ही पुलिसकर्मियों ने मांगी ली रिश्वत, परिचय बताया तो उड़ गए होश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com