राजस्थान में कुत्तों से परेशान लोगों ने किया मतदान बहिष्कार का ऐलान, बोले- पहले कुत्ते भगाओ फिर करेंगे मतदान

राजस्थान में चुनाव से पहले अलग-अलग जिलों से स्थानीय मुद्दों पर मतदान बहिष्कार की बातें सामने आ रही है. अब ताजा मामला बूंदी से सामने आया है. जहां कुत्तों से परेशान लोगों ने मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
बूंदी में कुत्तों से परेशान वार्डवासियों ने मतदान का किया बहिष्कार.

Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है. राज्य की 199 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान होना है. इस चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज शाम 6 बजे थम जाएगा. चुनाव प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर से लगे हैं. निर्वाचन आयोग भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए पूरी मु्स्तैदी से जुटा है. लेकिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मतदान बहिष्कार की बातें भी सामने आ रही है. इस बीच गुरुवार को राजस्थान से मतदान बहिष्कार की एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. दरअसल मतदान बहिष्कार की कहानी के पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प है. राजस्थान के कुछ लोगों ने कुत्तों से परेशान होकर मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है. 

कुत्तों के कारण मतदान बहिष्कार की यह घटना राजस्थान के बूंदी शहर से सामने आई है. जहां शहर के वार्ड 19 के मोहल्लेवासियों ने प्रशासन के उदासीन रवैये से नाराज होकर मतदान बहिष्कार करने का फैसला लिया है. मतदान का बहिष्कार करने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर तहसीलदार व नगर परिषद आयुक्त प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे और बहिष्कार कर रहे लोगों को समझाया. लेकिन लोग नहीं माने. 

Advertisement
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक कुत्तों को इस कॉलोनी से मुक्त नहीं किया जाएगा तब तक वह मतदान नहीं करेंगे. हालांकि बाद में प्रशासन की समझाइस के बाद लोग मान गए, प्रशासन ने 15 दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है.

विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि गुरु नानक कॉलोनी के इस वार्ड में 150 मतदान करने वाले लोग हैं, जिन्होंने सामूहिक फैसला लेकर मतदान का बहिष्कार करने का फैसला लिया है. इस कॉलोनी की गली में एक महिला निवास करती है जिसके घर में करीब 25 कुत्ते हैं जो दिन-रात शोर मचाते हैं. बाहर करने वाले बच्चों को काट लेते हैं, आए दिन डर सताता रहता है. 

लोगों ने आगे बताया कि प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई सुध नहीं ली गई है, जिससे परेशान होकर हमने मतदान का बहिष्कार किया है. लोगों ने बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में 3 माह पहले महिला द्वारा श्वानों को अन्य स्थान पर बदलने को लेकर लिखित समझौता होने के बाद भी कुत्तों को शिफ्ट नहीं किया गया. 

यह भी पढ़ें - चित्तौड़गढ़ के बाद अब बूंदी में भी भाजपा प्रत्याशी का विरोध, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने फूंके पुतले


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.