विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

Rajasthan: बीकानेर में पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी पकड़ा, दूकानदारों को डरा कर लेता था फ्री का सामान

Police caught a fake crime branch officer: प्राथमिक पूछताछ में क्राइम ब्रांच का अधिकारी होने का फर्जीवाड़ा पाया गया है. आरोपी 4 दिन से किराए पर कार लेकर घूम रहा था लेकिन उसने कार का किराया नहीं दिया.

Rajasthan: बीकानेर में पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी पकड़ा, दूकानदारों को डरा कर लेता था फ्री का सामान
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Bikaner News: बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर घूम रहा एक युवक सोमवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ा. उससे एक वाहन भी जब्त किया गया है, जिस पर "भारत सरकार" लिखा हुआ है. कोटगेट थाने के पास ही स्थित एक सार्वजनिक भवन में पहुंचे इस युवक को पुलिस ने दबोच लिया. उसके पास से कई फर्जी आईकार्ड भी बरामद किए गए हैं.  

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पवन कुमावत निवासी रावत सर जिला हनुमानगढ़ खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर घूम रहा था. उसके पास एक किरा की गाड़ी थी, जिस पर भारत सरकार ऑन ड्यूटी का टोकन लगाकर घूम रहा था. वो खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी होने का रोब और धौंस दिखाकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सामान व होटल से खाना इत्यादि ले रहा था.

किसी ने इसकी सूचना कोटगेट पुलिस को दी, जिसके बाद कोटगेट पुलिस ने थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित मोती भवन होटल पहुंचकर पूछताछ की और युवक को हिरासत में ले लिया.

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर रौब झाड़ता था

प्राथमिक पूछताछ में क्राइम ब्रांच का अधिकारी होने का फर्जीवाड़ा पाया गया है. आरोपी 4 दिन से किराए पर कार लेकर घूम रहा था लेकिन उसने कार का किराया नहीं दिया. व्यापारिक प्रतिष्ठान से खरीददारी व खाने पीने की वस्तुएं बिना पैसे दिए लेने का मामला भी सामने आ रहा है.

पुलिस ने पवन कुमावत के विरुद्ध प्रतिरूपण व लोक सेवक के टोकन धारण करने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. गत आपराधिक रिकॉर्ड बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है.

यह भी पढ़ें - गाय एक दिखाई दो, जयपुर की गौशालाओं में हुआ 20 करोड़ का घोटाला, रिकवरी की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com