विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

Rajasthan: गाय एक दिखाई दो, जयपुर की गौशालाओं में हुआ 20 करोड़ का घोटाला, रिकवरी की तैयारी

गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने इस रिपोर्ट के आधार पर रिकवरी करवाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य भर की अन्य गौशालाओं की भी जांच जारी है और जिन संस्थाओं ने नियमों का उल्लंघन किया है, उनसे सख्ती से राशि की वसूली की जाएगी.

Rajasthan: गाय एक दिखाई दो, जयपुर की गौशालाओं में हुआ 20 करोड़ का घोटाला, रिकवरी की तैयारी

Scam in Jaipur's cow shelters: जयपुर की कई गौशालाओं में अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है. महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर करीब 20 करोड़ रुपये की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर की हिंगोनिया गौशाला से 1 करोड़ 31 लाख और पिंजरापोल गौशाला से 2 करोड़ 41 लाख रुपये की वसूली प्रस्तावित की गई है.

गायों को डुप्लीकेट टैग नंबर देकर अधिक संख्या में दिखाया गया

यह रिकवरी वित्त वर्ष 2021-22 से लेकर 2024-25 की अवधि के लिए निर्धारित की गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि गौशालाओं में गायों को डुप्लीकेट टैग नंबर देकर अधिक संख्या में दिखाया गया. एक ही टैग नंबर से दो से तीन गायें रिकॉर्ड में दर्ज की गईं. इस फर्जीवाड़े के आधार पर गोकल्याण विभाग से अधिक अनुदान लिया गया.

मंत्री ने दिए रिकवरी के आदेश 

गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने इस रिपोर्ट के आधार पर रिकवरी करवाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य भर की अन्य गौशालाओं की भी जांच जारी है और जिन संस्थाओं ने नियमों का उल्लंघन किया है, उनसे सख्ती से राशि की वसूली की जाएगी.

यह भी पढ़ें - कांग्रेस नेता का धारीवाल पर बड़ा आरोप, बोले- ये बिक गए थे, इसलिए प्रह्लाद गुंजल हार गए

राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब तय समय पर होंगी RPSC परीक्षा

उदयपुर के होटल में युवती की मिली लाश, सगाई कर प्रेमी से गई थी मिलने

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com