विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

उदयपुर: होटल का रूम नंबर 108, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात... कमरे में युवती की लाश मिलने से हड़कंप

Rajasthan News: मृतका युवती उदयपुर के ऋषभदेव की रहने वाली थी. वह होटल में विजय भोई के साथ ही आई थी. पुलिस ने जब आगे जांच की पता चला कि दोनों में प्रेम प्रसंग था. युवती की सगाई हो गई थी.

उदयपुर: होटल का रूम नंबर 108, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात... कमरे में युवती की लाश मिलने से हड़कंप
होटल में प्रेमिका का मर्डर कर फरार प्रेमी

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर में एक युवती की परशुराम चौराहे पर स्थित कासा गोल्ड होटल में हत्या कर दी गई, जिसका शव होटल के एक कमरे में मिला है. जानकारी के अनुसार, युवती की हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है, जिसने अपने हाथ की नस काट ली. उसका पुलिस कस्टडी में अस्पताल में इलाज चल रहा है. युवती और उसका प्रेमी दोनों साथ में ही होटल में आए थे. युवती की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है.    

होटल के कमरा नंबर 108 मिली लाश 

हिरण मगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आज सुबह 4-5 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि परशुराम चौराहे पर स्थित कासा गोल्ड होटल में युवती की लाश मिली. जब पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि होटल के कमरा नंबर 108 में युवती के सिर से खून निकल रहा था. जांच में उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले और उसकी हत्या की गई थी.  

युवती की हत्या के बाद प्रेमी ने अपने हाथ की नस काट ली. जब वह खुद को संभाल नहीं पाया तो वह प्रेमिका को होटल में ही छोड़कर वहां से भाग गया. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

युवती की मर्डर कर फरार लड़का

बाद में होटल वालों से पूछताछ में पता चला कि एक लड़का विजय भोई और लड़की निकिता द्विवेदी दोनों साथ में होटल में आए थे. विजय युवती निकिता का मर्डर करने के बाद फरार हो गया. उसका मोबाइल बंद था. जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि लड़के ने अपने हाथ के कलाई की नस काट ली थी. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मृतका युवती उदयपुर के ऋषभदेव की रहने वाली थी. वह होटल में विजय भोई के साथ ही आई थी. पुलिस ने जब आगे जांच की पता चला कि दोनों में प्रेम प्रसंग था. युवती की सगाई हो गई थी. इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका को होटल में मिलने के लिए बुलाया. होटल में दोनों के बीच में झगड़ा हुआ. गुस्से में प्रेमी ने प्रेमिका का सिर दीवार पर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: भरतपुर में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने खाया जहर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्यार, धोखा और प्रेमी से बदला... लड़की ने बनाया ऐसा प्लान, पूरे देश में मच गया हड़कंप; एक्टिव हुई 11 राज्यों की पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com