विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

प्यार, धोखा और प्रेमी से बदला... लड़की ने बनाया ऐसा प्लान, पूरे देश में मच गया हड़कंप; एक्टिव हुई 11 राज्यों की पुलिस

अहमदाबाद पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो एक लड़के से एकतरफा प्यार कर रही थी. बाद में जब लड़के ने दूसरी लड़की से शादी कर ली तो उसने बदला लेने के लिए ऐसा काम किया कि 11 राज्यों की पुलिस पीछे पड़ गई.

प्यार, धोखा और प्रेमी से बदला... लड़की ने बनाया ऐसा प्लान, पूरे देश में मच गया हड़कंप; एक्टिव हुई 11 राज्यों की पुलिस

Rajasthan News: एकतरफा प्यार, धोखा और फिर प्रेमी से बदला... कहानी एक ऐसी लड़की की, जिसके प्रेमी से बदला लेने के लिए बनाए प्लान ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया. इसके बाद देश के 11 राज्यों की पुलिस उसकी तलाश के लिए एक्टिव हुई. लड़की ने रोबोटिक्स इंजीनियरिंग की थी और एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर चुकी है. चेन्नई के लड़के से एकतरफा प्यार करने वाली लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि उसने बीते दिनों देश के 11 राज्यों में ई-मेल के जरिए बम ब्लास्ट की धमकी थी. आरोपी लड़की की पहचान चेन्नई की रहने वाली रेनी जोशील्डा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने जयपुर में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम, स्कूल और जयपुर मेट्रो स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजे थे.

9 मई को मेट्रो में ब्लास्ट की धमकी

बता दें कि बीते मई महीने में तीन बार सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जबकि 9 मई को जयपुर मेट्रो को बम ब्लास्ट के जरिए उड़ाने की बात कही गई थी. पुलिस की जांच में पता चला कि 13 मई को भेजे गए मेल में धमकी के साथ एक पुराने रेप केस में न्याय की मांग भी की गई थी.

रोबोटिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी महिला

2003 में हैदराबाद के लेमन ट्री होटल में हुए कथित दुष्कर्म मामले में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए धमकी दी गई थी. बम धमाके की धमकी भरे मेल में राजस्थान सरकार से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग भी की गई थी. रेनी जोशील्डा रोबोटिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी है. वह एक मल्टीनेशनल कंपनी डेलॉयट में सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर काम करती थी.

चेन्नई के लड़के से एकतरफा प्यार

पूछताछ में सामने आया कि वह चेन्नई के दिविज प्रभाकर नामक व्यक्ति से एकतरफा प्रेम करती थी. फरवरी 2025 में जब दिविज ने किसी और महिला से शादी कर ली, तब रेनी ने बदले की नीयत से दिविज के नाम से फर्जी मेल आईडी बनाकर उसे फंसाने और बम धमकी वाले मेल भेजने शुरू कर दिए. 

रेनी डार्क वेब के जरिए अपने डिजिटल ट्रेल को छुपाती थी, जिससे उसे ट्रैक करना मुश्किल हो गया था. हालांकि, एक डिजिटल गलती की वजह से साइबर क्राइम यूनिट ने उसे ट्रेस कर लिया. पुलिस के पास महिला के खिलाफ पर्याप्त डिजिटल और दस्तावेजी सबूत हैं. अब अन्य राज्यों की पुलिस भी अब अहमदाबाद पुलिस के संपर्क में है. महिला से पुलिस पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: ल‍िव इन र‍िलेशनश‍िप में रह रही मह‍िला की फंदे पर लटकते म‍िली लाश, पहले से थी शादीशुदा

Rajasthan: मूंगफली के छिलकों से भरे ट्रक ने ली पति-पत्नी और बच्ची की जान, मुआवजे पर सहमति के बाद सड़क से हटे ग्रामीण

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com