विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2025

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का Logo हुआ लॉन्च, ANTF ने बनाई अलग पहचान

राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार (11 नवंबर) को पुलिस मुख्यालय सभागार में इस टास्क फोर्स के विशेष लोगो का विमोचन किया.

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का Logo हुआ लॉन्च, ANTF ने बनाई अलग पहचान

Rajasthan ANTF Logo: राजस्थान पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चोट कर रही है. इस अभियान के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया था जिसे ANTF कहा जाता है. एएनटीएफ ने प्रदेश भर में लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी अलग पहचान बनाई है. ऐसे में  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को अब लोगो (Logo) के रूप में अपनी अलग पहचान मिल गई है. राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार (11 नवंबर) को पुलिस मुख्यालय सभागार में इस टास्क फोर्स के विशेष लोगो का विमोचन किया और जुड़े पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित किया.

इस अवसर पर डीजी (लॉ एंड आर्डर) संजय कुमार अग्रवाल, एडीजी (एटीएस) दिनेश एम.एन., टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार, कुंवर राष्ट्रदीप, योगेश यादव, विकास शर्मा, दीपक अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

नशे के खिलाफ सशक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक

नया लोगो राजस्थान पुलिस की नारकोटिक्स विरोधी मुहिम को सशक्त और संगठित पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह लोगो नशे के खिलाफ पुलिस की “संकल्प, समर्पण और सतर्कता” की भावना को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है.

और ज्यादा प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

डीजीपी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने, अवैध तस्करी पर नियंत्रण और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर अभियान चला रही है. उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: राजस्थान में कृषि विभाग में रिश्वत का खेल, बड़े अधिकारी समेत सहायक सचिव घूस लेते रंगे हाथ हुए ट्रैप

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में गिरफ्तार मौलवी के मोबाइल से खुलेगा राज? आतंकी नेटवर्क की पड़ताल में जुटी ATS

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close