Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था से लेकर महिला आरक्षण और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार और बीजेपी के नेताओं को घेरा है. इस दौरान पूर्व सीएम गहलोत ने वसुंधरा राजे की सफाई पर भी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही बड़ा चुनावी दावा करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हर बार सरकार बदलने की परंपरा रही है और इस बार भी कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एक बार फिर प्रदेश में कानून- व्यवस्था के इकबाल पर सवाल उठाए हैं. गहलोत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई.
महिलाओं से छेड़छाड़ पर सरकार निशाना
अशोक गहलोत ने कहा कि लगातार बम धमकियों की घटनाएं सामने आ रही हैं, हाई कोर्ट और लोअर कोर्ट तक को धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही. गहलोत ने सवाल उठाया कि आखिर अपराधियों की हिम्मत इतनी कैसे बढ़ गई कि विधानसभा को उड़ाने तक की धमकी दी जा रही है? गहलोत ने जयपुर में हुई एक गंभीर घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ तक हो गई, लेकिन उस पर भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई?
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो चुकी है, यह सरकार और पुलिस के इकबाल का सवाल है. अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हर बार सरकार बदलने की परंपरा रही है और इस बार भी कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी. गहलोत ने कहा कि अगली बारी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता के मुद्दे पर भी अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह मौका भारत को मिलना चाहिए था, क्योंकि भारत की छवि दुनिया में शांति और अहिंसा की रही है.
गहलोत ने कहा कि भारत का औरा ऐसा है कि दुनिया उम्मीद करती है कि हम मध्यस्थता करें, लेकिन यह अवसर पाकिस्तान को मिल गया. इस मुद्दे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा उठाए गए सवालों पर भी गहलोत ने पलटवार किया और उनकी समझ पर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने सोनिया गांधी और राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि महिला आरक्षण की नींव पहले ही रखी जा चुकी थी.
वसुंधरा राजे की सफाई पर क्या बोले गहलोत
गहलोत ने कहा कि सरकार विपक्ष को साथ नहीं ले रही है और जल्दबाजी में फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे राज्यों में चिंता का माहौल बन रहा है. वसुंधरा राजे के बयान और उस पर खुद राजे की सफाई को लेकर भी गहलोत ने टिप्पणी की. गहलोत ने कहा कि रहे पूर्व सीएम रही हैं. उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे को सफाई देने की जरूरत नहीं थी और यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है. गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के नेता खुद ही अलग-अलग बयान दे रहे हैं और पार्टी की स्थिति ठीक नहीं लग रही.
यह भी पढे़ं-
सीएम भजनलाल शर्मा का ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर महिलाओं से किया संवाद, बोले- यह दूरदर्शी फैसला