विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2025

Rajasthan Politics:किरोड़ीलाल मीणा ने फिर मंत्री पद छोड़ने की जताई इच्छा, बोले- मैं नहीं रहना चाहता, मुझे भी वैराग्य हो जाए

किरोड़ी लाल मीणा रविवार को दौसा के लालसोट में एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने जो बयान दिया, वह एक तरह से पद छोड़ने की इच्छा जाहिर करने के तौर पर देखा जा रहा है.

Rajasthan Politics:किरोड़ीलाल मीणा ने फिर मंत्री पद छोड़ने की जताई इच्छा, बोले- मैं नहीं रहना चाहता, मुझे भी वैराग्य हो जाए
किरोड़ी लाल मीणा (फाइल फोटो)

Rajasthan Politics: कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा (Kirodi Lal Meena) राजस्थान की राजनीति में अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कभी उनका बयान तो कभी मंत्री पद किरोड़ी लाल की चर्चा का वजह रहा है. लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच किरोड़ी लाल मीणा के एक बयान से राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से सियासी अटकलों का बाजार गरम हो गया है. डॉ. मीणा ने रविवार को दौसा के लालसोट में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान दिया. उन्होंने वैराग्य की बात कहकर पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की है.

लोकसभा चुनाव के बाद दिया था इस्तीफा

दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में दौसा समेत राजस्थान की 7 सीटों को लेकर कहा था कि अगर इनमें से एक भी सीट हार गए तो कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा. दौसा सीट पर किरोड़ीलाल की अच्छी खासी पकड़ मानी जाती थी. हालांकि, चुनाव परिणाम में उन 7 में से दौसा सहित 4 सीट पर बीजेपी को हार मिली. इसके बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए 4 जुलाई को किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन आज तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. वह बतौर मंत्री लगातार कार्यक्रम में हिस्सा भी ले रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैबिनेट विस्तार की चर्चा को दी हवा

ध्यान देने वाली बात है कि राजस्थान में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की भी चर्चा है. सीएम भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे और राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीते कुछ दिनों में दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी कर चुके हैं. अब किरोड़ीलाल मीणा रविवार को दौसा के लालसोट में एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. मीणा ने जो बयान दिया, वह एक तरह से पद छोड़ने की इच्छा जाहिर करने के तौर पर देखा जा रहा है.

किरोड़ीलाल बोले- मैं तो रहना ही नहीं चाहता

इसके साथ ही किरोड़ी लाल मीणा के बयान ने राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को भी हवा दी है. कार्यक्रम के दौरान लालसोट विधायक रामबिलास मीणा की ओर इशारा करते हुए किरोड़ी लाल मीणा ने लोगों से कहा कि आपको एक बहुत अच्छे विधायक मिले हैं. मैं प्रार्थना कर रहा हूं, हे पपलाज माता, मेरे गले में जो घंटारी लटका रखी है. वह इनके गले में लटक जाए. मैं तो रहना ही नहीं चाहता, ममता कुलकर्णी को वैराग्य हो गया. मैं भी जा रहा हूं, मेरे को भी वैराग्य हो जाए तो रामबिलास को और भी रास्ता मिल जाएगा.

यह भी पढे़ं-  कोई चुनाव में 5 करोड़ खर्च करेगा तो वह 50 करोड़ कमाएगा", क‍िरोड़ी लाल बोले- राजनीत‍ि की दुर्दशा हो गई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com