विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

गहलोत-पायलट की मुलाकात पर शेखावत का तंज, कहा- मिलना खबर बन जाए तो दूरियां गहरी हैं

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने गहलोत-पायलट की मुलाकात को लेकर कहा कि जब एक ही पार्टी के दो बड़े नेता मिलते हैं और वह खबर बन जाती है, तो यह बताता है कि पार्टी में आपसी दूरी कितनी गहरी है. 

गहलोत-पायलट की मुलाकात पर शेखावत का तंज, कहा- मिलना खबर बन जाए तो दूरियां गहरी हैं
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत.

Rajasthan News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को अजमेर जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की मुलाकात को लेकर तंज कसा.

शेखावत ने कहा, "जब एक ही पार्टी के दो बड़े नेता मिलते हैं और वह खबर बन जाती है, तो यह बताता है कि पार्टी में आपसी दूरी कितनी गहरी है." उन्होंने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह का सबूत बताया. यह बयान उन्होंने 'पहल जन सेवा संस्था' के एक कार्यक्रम में दिया.

मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

जेएलएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस समारोह में, 12वींी कक्षा में 90 और उससे अधिक अंक लाने वाले 505 छात्रों को सम्मानित किया गया. शेखावत ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरणा देते हैं.

उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वालींथी विधायक अनीता भदेल को बधाई दी. इस पहल को, उन्होंने नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने वाला बताया. इस मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष नारायण गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

जल संरक्षण पर दिया जोर

शेखावत ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता, जल और ऊर्जा की मजबूती से होकर गुजरता है.. उन्होंने जल प्रबंधन को जन आंदोलन बनाने की बात कही. भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे की जल स्वावलंबन योजना को, उन्होंने इस दिशा में मील का पत्थर बताया.

मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बन रहा है. इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी. उन्होंने छात्रों से इस दिशा में योगदान देने का आह्वान किया. यह खबर, अजमेर के लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- कोटा: युवक को मिला जीवन दान, कान से घुसी गोली सिर की हड्डी चीरकर गाल में फंसी; डॉक्टर बोला- 38 साल में नहीं देखा ऐसा केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com