विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

Rajasthan: राजस्थान में इस साल अप्रैल में स्कूलों में नया सत्र खोलने की तैयारी,  70 लाख विद्यार्थियों पर असर 

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से शुरू होगा. अब तक हर साल स्कूलों का नया सत्र 1 जुलाई से शुरू होता था.

Rajasthan: राजस्थान में इस साल अप्रैल में स्कूलों में नया सत्र खोलने की तैयारी,  70 लाख विद्यार्थियों पर असर 

Rajasthan School Timing: राजस्थान शिक्षा विभाग इस सत्र में राजस्थान के स्कूलों को 1 अप्रैल से खोलने की तैयारी कर रहा है. विभाग के द्वारा इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. आपको बता दें कि विभाग ने 10 साल बाद बदला स्कूलों का समय बदला है. नए सत्र में एक अप्रैल से स्कूल खुलने के बाद 15 मई तक पढ़ाई होगी. इसके बाद तय शेड्यूल के अनुसार 16 मई से 20 जून तक गर्मियों की छुट्टी रहेगी.

21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से शुरू होगा

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से शुरू होगा. अब तक हर साल स्कूलों का नया सत्र 1 जुलाई से शुरू होता था. प्रदेश के करीब 70 हजार सरकारी स्कूलों में 70 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं. इस नए फैसले के बाद विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से पढ़ाने में मदद मिलेगी. 

6 मार्च को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में एक बैठक का आयोजन

इसके लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में 6 मार्च को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में एक बैठक का आयोजन भी किया जाएगा. इस बैठक में  राजस्थान में शिक्षक संघों के दो प्रतिनिधियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. ताकि नए सत्र का क्रियान्वयन सुचारू रूप से शुरू हो सके.

यह भी पढ़ें- माउंट आबू का नाम बदलकर हुआ ‘आबू राज', राजस्थान सरकार ने विधानसभा में की घोषणा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com