विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

Rajasthan: 29 साल की उम्र... 11 विषय में एमए की डिग्री, RPSC भर्ती में फर्जी आवेदन से हड़कंप

राजस्थान में एक तरफ जहां आयोग अपात्र और फर्जी आवेदन पर रोक लगाने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है तो दूसरी तरफ फर्जीवाड़े और अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन रुक नहीं रहे हैं. फर्जीवाड़े का ताजा मामला प्राध्यापक और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 से जुड़ा है.

Rajasthan: 29 साल की उम्र... 11 विषय में एमए की डिग्री, RPSC भर्ती में फर्जी आवेदन से हड़कंप
RPSC भर्ती में फर्जी आवेदन से हड़कंप

Rajasthan News: राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में एक से बढ़कर एक फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं. ताजा मामला ताजा मामला प्राध्यापक और कोच प्रतियोगी परीक्षा-2024 से जुड़ा है, जिसमें एक महिला अभ्यर्थी ने महज 29 साल की उम्र में 11 विषयों में एमए डिग्री का दावा करते हुए आवेदन किया है. बांसवाड़ा जिले की रहने वाली मनीषा कटारा ने राजनीति विज्ञान, इतिहास, बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, पंजाबी, ड्राइंग, होम साइंस, राजस्थानी और म्यूजिक जैसे विषयों में एमए की डिग्री दिखाकर आवेदन किए. 

अब राजस्थान लोकसेवा आयोग ने इस पर संदेह जताते हुए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो न तो फोन उठाया गया और न ही कोई जवाब दिया गया. अब आयोग इस मामले में व्यक्तिगत सुनवाई कर फर्जी जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.

बता दें कि RPSC इस समय 24 विषयों में 2202 पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कर रहा है, जिसमें करीब 5.83 लाख अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. आयोग का कहना है कि ऐसे फर्जी आवेदन न सिर्फ परीक्षा व्यवस्था पर बोझ डालते हैं. बल्कि अन्य योग्य अभ्यर्थियों के साथ भी अन्याय करते हैं. आयोग पहले ही अपात्र उम्मीदवारों को फार्म विदड्रा करने का मौका दे चुका था, लेकिन फिर भी कई ने फर्जी आवेदन वापस नहीं लिए. 

यह भी पढे़ं- 

RPSC ने बदली स्कूल लेक्चरर परीक्षा की तारीखें, UGC-NET से टकराव के कारण लिया फैसला

राजस्थान: 4 पदों पर भर्ती के लिए 10000 से ज्यादा आवेदन, अपात्र अभ्यर्थियों के खिलाफ होगा एक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com