विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2025

राजस्थान के राशन डीलरों को 1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ कमीशन, पहले से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के राशन डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी की है. इसके तहत अब राशन डीलरों को प्रति क्विंटल 13.70 रुपए ज्यादा कमीशन मिलेगा.

राजस्थान के राशन डीलरों को 1 अप्रैल से मिलेगा बढ़ा हुआ कमीशन, पहले से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
राजस्थान में राशन डीलरों को ज्यादा कमीशन

Rajasthan Ration Dealer: राजस्थान सरकार ने राशन डीलरों को राहत देने वाले फैसले को लागू करने का फैसला किया है. हाल ही में विधानसभा में राशन डीलरों को कमीशन के बजाय मानदेय देने का मुद्दा भी उठा था. जिस पर जवाब देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने यह जानकारी दी थी कि इस वर्ष के बजट में राशन डीलरों के कमीशन में वृद्धि करने का फैसला किया है. अब इस कमीशन बढ़ोतरी को 1 अप्रैल 2025 से लागू करने का फैसला लिया गया है.

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के राशन डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी की है. इसके तहत अब राशन डीलरों को प्रति क्विंटल 137 रुपए की बजाय 150.70 रुपए कमीशन मिलेगा. यानी सरकार ने कमीशन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इस फैसले से प्रदेशभर के राशन डीलरों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे थे. नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी.

राज्य सरकार ने बढ़ाया अपना हिस्सा

आदेश के मुताबिक, कमीशन में जो वृद्धि की गई है, वह राज्य सरकार के हिस्से में की गई है. पहले सरकार राशन डीलरों को 100 किलोग्राम गेहूं के आवंटन पर 26 रुपए देती थी, जिसे अब 13.70 रुपए बढ़ाकर 39.70 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है.

केंद्र और अन्य मदों से मिलने वाला कमीशन यथावत

इसके अलावा, केंद्र सरकार से मिलने वाला 90 रुपए प्रति क्विंटल और पॉश मशीनों से आवंटन करने पर मिलने वाला 21 रुपए का अतिरिक्त कमीशन पहले की तरह जारी रहेगा. राशन डीलरों की लंबे समय से मांग थी कि बढ़ती लागत और महंगाई को देखते हुए उनका कमीशन बढ़ाया जाए. सरकार के इस फैसले से डीलरों को कुछ राहत जरूर मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान विधानसभा में अवैध खनन पर रार, टीकाराम जूली बोले- बैखौफ खनन माफिया... सो रही सरकार

यह वीडियो भी देखेंः

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com