विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2025

राजस्थान में 13 बदमाशों पर 15-25 हजार तक का इनाम घोषित, गैंग को खत्म करने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में गैंगवार के फरार अपराधियों पर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. जिसमें 13 बदमाशों पर 15 से 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है.

राजस्थान में 13 बदमाशों पर 15-25 हजार तक का इनाम घोषित, गैंग को खत्म करने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान में 13 बदमाशों पर 15 से 25 हजार रुपये तक का इनाम घोषित.

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से चौंकाने वाली खबर आ रही है जहां पुलिस ने खूंखार गैंगवार के फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाया है. गोठड़ा थाने के इलाके में कैमरी की ढाणी और तुर्काणी जोहड़ी में हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को हिला दिया था. अब पुलिस ने 13 बदमाशों पर 15 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक का ईनाम घोषित कर दिया है.

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने खुद इसकी घोषणा की जिससे अपराधियों में खलबली मच गई है. पहले 14 बदमाशों पर 10-10 हजार का ईनाम था लेकिन एक बदमाश नंदूसिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब बाकी 13 पर ईनामी राशि बढ़ाकर पुलिस ने उन्हें जल्द पकड़ने का प्लान बनाया है.

दो हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर

इस मामले में दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं जो पुलिस की वांटेड लिस्ट में टॉप पर हैं. दादिया थाने का शुभकरण बाजिया जो बेरी का रहने वाला है और मुकुंदगढ़ थाने का अरविंद कुमार जो डूमरा का निवासी है. ये दोनों रविंद्र कटेवा गैंग के सदस्य हैं और हिस्ट्रीशीटर कृष्णकांत उर्फ गोलू स्वामी की हत्या में सीधे तौर पर जुड़े हैं. पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से पूरे गैंग का भंडाफोड़ हो सकता है.

कृष्णकांत हत्या में ये हैं मुख्य आरोपी

कृष्णकांत के मर्डर में रविंद्र कटेवा गैंग के कई सदस्य फरार हैं. ढाका की ढाणी के अनिल उर्फ सोनू पुत्र दयानंद जाट बलरिया के मनोज कुमार पुत्र सुमेर सिंह जाट बेरी दादिया के शुभकरण बाजिया पुत्र झाबरमल बाजिया और डूमरा के अरविंद जाट पुत्र राजवीर जाट पर 25-25 हजार का ईनाम है.

वहीं खिरोड़ के मनीष पुत्र भागीरथमल गुर्जर पर 20 हजार जबकि मुकुंदगढ़ मंडी के राहुल सैनी पुत्र बनवारीलाल सैनी और टोडपुरा के सुरेश गुर्जर पुत्र कुरड़ाराम पर 15-15 हजार का ईनाम घोषित हुआ है. ये सभी बदमाश गैंगवार की जड़ में हैं और पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर रही है.

सुनिल सुंडा हत्या के फरार अपराधी

दूसरी तरफ सुनिल सुंडा की हत्या में श्रवण भादवासी गैंग का हाथ है. गैंग का सरगना श्रवण कुमार पुत्र लिखमराम जो दादिया का निवासी है उस पर 25 हजार का ईनाम है. रानोली थाने के शेरपुरा के सुरेश मुवाल पुत्र गोपाललाल जाट और भादवासी के नेमी खीचड़ पुत्र सूरजभान जाट पर 20-20 हजार का ईनाम घोषित किया गया है. भादवासी के राजपाल पुत्र भंवरचंद महेंद्र फगेड़िया पुत्र गौरू जाट और राकेश फगेड़िया पुत्र सुरेंद्र पर 15-15 हजार का ईनाम है.

ईनामी राशि बढ़ाने की तैयारी

पुलिस ने शुभकरण बाजिया और श्रवण भादवासी पर ईनामी राशि और बढ़ाने की सिफारिश की है. जयपुर रेंज आईजी को 50-50 हजार रुपये करने का प्रस्ताव भेजा गया है. इससे साफ है कि पुलिस इस गैंगवार को जड़ से उखाड़ने के मूड में है.

यह भी पढ़ें- पूर्व सरपंच के भतीजे ने लगा दी 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री, महाराष्ट्र की एंटी नारकोटिक्स टीम ने दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com