विज्ञापन

राजस्थान रोडवेज का बड़ा फैसला, परीक्षार्थियों को फ्री सफर के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जानें क्या है नया नियम

Rajasthan News: राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षाओं परीक्षार्थियों को फ्री सफर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है. जिसके लिए स्टूडेंटस को 36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

राजस्थान रोडवेज का बड़ा फैसला, परीक्षार्थियों को फ्री सफर के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, जानें क्या है नया नियम
Rajasthan Roadways Free Bus Travel for exam student
NDTV

Rajasthan Roadways Free Bus Travel: राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षार्थियों में दी जाने वाली रियायती एवं निशुल्क यात्रा सुविधा में पारदर्शिता लाने और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है. अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ लेने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा.

36 घंटे पहले फ्री सफर के कराना होगा रजिस्ट्रेशन

नए आदेशों के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एक जिले या उसी शहर में परीक्षा देने जाने से कम से कम 36 घंटे पहले राजस्थान रोडवेज के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा. इसके बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा और कोई नया रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

एडमिट कार्ड अपलोड करना होगा जरूरी

डीडवाना डिपो के यातायात प्रबंधक सुजल महर्षि ने बताया कि निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए गए प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीयन पोर्टल पर अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी पूरा विवरण भरना होगा. साथ ही एडमिट कार्ड अपलोड करना भी अनिवार्य किया गया है. पंजीकरण प्रक्रिया मोबाइल ओटीपी सत्यापन के बाद पूरी होगी.

रोल नंबर मिलान पर ही जारी होगा रियायती टिकट

आगे की जानकारी देते हुए प्रबन्धक यातायात सुजल महर्षि ने बताया कि पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों का रोल नंबर रोडवेज की ईटीआईएम मशीन के मास्टर डाटाबेस में जोड़ दिया जाएगा. बस में टिकट जारी करते समय परिचालक ईटीआईएम मशीन में दर्ज रोल नंबर का मास्टर डाटा से मिलान करेंगे. वैध रोल नंबर पाए जाने पर ही प्रतियोगी परीक्षा श्रेणी में रियायती टिकट जारी होगा. उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से फर्जी टिकट और गलत तरीके से रियायत लेने के मामलों पर प्रभावी रोक लग सकेगी.

रोडवेज को वैकल्पिक व्यवस्था भी है

वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं ने भी इस नई व्यवस्था का स्वागत किया है. परीक्षार्थी तनवीर कुमार का कहना है कि इस कदम से निशुल्क यात्रा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी. हालांकि युवाओं ने यह मांग भी उठाई है कि किसी मजबूरीवश यदि किसी अभ्यर्थी का समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए, तो उसके लिए भी रोडवेज को वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Watch Video: बेकाबू बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हवा में 10 फीट उछले दो सगे भाई, एक की मौत

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close