विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

Rajasthan: भरतपुर रेलवे स्टेशन पर RPF के जवानों ने प्लेटफार्म पर करवाई डिलीवरी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म

RPF के जवान चादर लेकर आये और उन्होंने महिला को चादर का कवर बनाकर उसे कवर किया. आसपास मौजूद महिलाओं से मदद मांगी. इस दौरान एम्बुलेंस भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई. एम्बुलेंस स्टाफ रंजीत सिंह ने भी डिलीवरी में मदद करवाई. जिसके बाद महिला की सुरक्षित डिलीवरी हुई. महिला ने लड़के को जन्म दिया.

Rajasthan: भरतपुर रेलवे स्टेशन पर RPF के जवानों ने प्लेटफार्म पर करवाई डिलीवरी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म
महिला ने रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म

Bharatpur News: भरतपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF के जवानों ने देर रात प्लेटफार्म पर एक महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई. महिला अपने पीहर प्रयागराज से ससुराल भरतपुर आई थी. जिसे सुबह ट्रेन पकड़कर अपने गांव जाना था, लेकिन उससे पहले ट्रेन से उतरते समय अचानक महिला के पेट में दर्द हुआ और वह प्लेटफार्म पर ही लेट गई. जैसे ही RPF के जवानों को घटना का पता चला तो उन्होंने चादर से पर्दे बनाकर महिला यात्रियों की मदद लेकर डिलीवरी करवाई. जिसके बाद महिला और उसके बच्चे जनाना अस्पताल भेज दिया गया. सभी लोग RPF जवानों के इस काम की सराहना कर रहे हैं.

महिला के ससुर हरनाम सिंह ने बताया कि सलगम कौर पत्नी तारा सिंह उनकी पुत्र वधू है.जो घूमने के लिए अपने पीहर प्रयागराज गई थी.जब वह अपने ससुराल हेलक आ रही थी तो ट्रेन से भरतपुर रेलवे स्टेशन पर उतरते समय दर्द हुआ .उसके बाद महिला की हालत देख RPF पुलिस वाले ने मदद की और सुरक्षित प्रसव कराया. बच्चा और जच्चा दोनों को जनाना अस्पताल में भर्ती कर दिया है दोनों का स्वास्थ्य ठीक है.

रात तीन बजे की है घटना 

RPF के सब इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि रात करीब 3 बजे मैं RPF के जाब्ते के साथ प्लेटफार्म नंबर 2 पर गश्त कर रहा था. इस दौरान प्लेटफार्म पर एक महिला दर्द से कराहती मिली. जब पूछताछ की तो, महिला ने बताया कि वह गर्भवती है. जिसका नाम सलगम उर्फ़ नीतू कौर निवासी प्रागराज है. वह प्रयागराज से सियालदाह एक्सप्रेस ट्रैन से भरतपुर के हेलक में अपने ससुराल जा रही है. ट्रैन से उतरते ही उसके पेट में जोरों का दर्द हुआ. जिसके बाद वह प्लेटफार्म पर ही लेट गई.तब RPF के सब इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन, एम्बुलेंस आने से पहले महिला के पेट में जोरों का दर्द होने लगा.

महिला ने लड़के को जन्म दिया

तुरंत RPF के जवान चादर लेकर आये और उन्होंने महिला को चादर का कवर बनाकर उसे कवर किया. आसपास मौजूद महिलाओं से मदद मांगी. इस दौरान एम्बुलेंस भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई. एम्बुलेंस स्टाफ रंजीत सिंह ने भी डिलीवरी में मदद करवाई. जिसके बाद महिला की सुरक्षित डिलीवरी हुई. महिला ने लड़के को जन्म दिया. तब महिला को जनाना अस्पताल भेजा गया. जनाना अस्पताल में महिला और बच्चे को स्वस्थ होना बताया. महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई.

यह भी पढ़ें - राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश और अंधड़ की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com