विज्ञापन

तपने लगा राजस्थान, तापमान 40 डिग्री के पार; जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में धूल भरी आंधी का अलर्ट

राजस्थान में अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है. तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. आने वाले दिनों में लू और तेज हवाओं से लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है.

तपने लगा राजस्थान, तापमान 40 डिग्री के पार; जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में धूल भरी आंधी का अलर्ट
राजस्थान में अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है.

Rajasthan Weather Update News: राजस्थान में अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है लेकिन गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और लोग जरूरी कामों के अलावा घर से निकलने से बच रहे हैं.

रविवार 20 अप्रैल को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कोटा में दर्ज किया गया. यहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में गिना जा रहा है. अन्य जिलों में भी गर्मी सामान्य से ज्यादा बनी हुई है.

मौसम क्यों बन रहा है ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ चुका है. उत्तर पश्चिम भारत में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी कारण गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है और तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

इन जिलों में लू का खतरा

उत्तरी राजस्थान में 23 और 25 अप्रैल के बीच कहीं कहीं हीट वेव चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली और आसपास के क्षेत्रों में 22 और 23 अप्रैल को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं. इस तेज गर्मी में पानी अधिक पिएं और दोपहर में धूप से बचें. मौसम विभाग ने भी बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें- पूरा शहर होगा ब्लैक आउट, हर 1 घंटे में इमरजेंसी सायरन... चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में 'महा-अभ्यास'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com