विज्ञापन

गर्मी से झुलस रहा राजस्थान, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा; मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए जारी किया लू का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है और बाड़मेर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है जबकि मई की शुरुआत में बारिश की उम्मीद जताई है.

गर्मी से झुलस रहा राजस्थान, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा; मौसम विभाग ने 48 घंटों के लिए जारी किया लू का अलर्ट
राजस्थान में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है और बाड़मेर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है.

Rajasthan Weather News: राजस्थान में गर्मियों ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आने वाले दो दिनों के लिए राज्य में 'हीटवेव' यानी लू का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार राज्य के तापमान में अभी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है जिससे गर्मी का सितम और ज्यादा गहरा सकता है.

बाड़मेर रहा सबसे गर्म, पश्चिमी राजस्थान में ज्यादा असर

पिछले 24 घंटों के दौरान बाड़मेर जिला प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा जहाँ अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तपिश का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है. तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है. जहाँ जयपुर और कोटा संभाग में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हुई है वहीं उदयपुर संभाग में रातें अब भी सामान्य से अधिक गर्म बनी हुई हैं.

मई के पहले हफ्ते में बदलेगा मौसम

कड़कड़ाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच राहत भरी खबर भी सामने आई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मई के शुरुआती सप्ताह में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जिससे बढ़ते तापमान पर लगाम लग सकती है.

 दोपहर में बाहर निकलने से बचें

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मौसम केंद्र ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. लू से बचने के लिए दोपहर के समय सीधी धूप में जाने से परहेज करें और पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करते रहें. विशेषज्ञों का कहना है कि लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है इसलिए धूप में निकलते समय सिर को ढक कर रखें.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में जनगणना शुरू, सीएम भजनलाल ने भरा पहला फॉर्म; जानें घर बैठे खुद गणना करने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com