विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

Rajasthan: बाबरी विध्वंस की तारीख पर नहीं मनाया जाएगा शौर्य दिवस, राजस्थान सरकार ने वापस लिया आदेश

Rajasthan Education Department: शनिवार रात जारी आदेश को वापस लेते हुए शौर्य दिवस के कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं. इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है.

Rajasthan: बाबरी विध्वंस की तारीख पर नहीं मनाया जाएगा शौर्य दिवस, राजस्थान सरकार ने वापस लिया आदेश
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (फाइल फोटो)

स्कूलों में 6 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाने का फैसला वापस लिया गया है. राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शनिवार (29 नवंबर) देर रात शौर्य दिवस कार्यक्रम के आदेश जारी किए थे. अब इस आदेश को वापस लिया गया है. आदेश वापस लेने के पीछे स्कूलों में आयोजित परीक्षाओं को वजह बताया गया है. शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में वर्तमान में परीक्षाएं संचालित हो रही है, जो 5-6 दिसंबर तक आयोजित होगी. ऐसे में परीक्षा समय के दौरान विद्यालय में किसी भी प्रकार की अन्य गतिविधि या आयोजन का किया जाना संभव नहीं है. इसी के चलते शौर्य दिवस के कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं.

सभी स्कूलों को दिए गए थे कार्यक्रम के निर्देश

इससे पहले जारी आदेश में सभी स्कूल को निर्देश दिए गए थे. इसके मुताबिक, 6 दिसंबर को शौर्य दिवस मनाने के लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को आदेश दिए गए थे. प्रस्ताविक कार्यक्रम के मुताबिक, सभी विद्यालयों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित करने की बात कही गई थी. 

यह था पूरा कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा गया था, "राज्य के सभी विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ व विद्यार्थियों में देशप्रेम, देशभक्ति, वीरता, शौर्य, पराक्रम, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्र एकता की भावना को जागृत करने और उसे बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी." साथ ही इस दौरान अतिथियों के रूप में सैन्य कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, इतिहास की जानकारी रखने वाले लोगों को आमंत्रित करने की रूपरेखा भी तैयार कर गई थी. 

यह भी पढ़ेंः किसानों के खाते में आएंगे 200 करोड़ रुपए, भजनलाल सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मिलेगी खास सौगात

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com