विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2025

राजस्थान में धर्मांतरण का बड़ा खेल, 150 आदिवासियों को बनाया जा रहा था ईसाई

राजस्थान के सिरोही जिले में धर्मांतरण को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. यहां पर करीब 100-150 आदिवासी महिला-पुरुषों को बिठाकर धर्म बदलने के लिए प्रवचन दिया जा रहा था.

राजस्थान में धर्मांतरण का बड़ा खेल, 150 आदिवासियों को बनाया जा रहा था ईसाई
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Religion change News: राजस्थान में फिर से धर्मांतरण का खेल शुरू हो गया है. बीते कुछ दिनों पहले भरतपुर और बांसवाड़ा में भी कुछ लोगों ने हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन करने का प्रयास किया था. जिनको बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. ऐसा ही एक मामला अब प्रदेश के सिरोही जिले से सामने आया है.  जहां रेवदर तहसील में धर्म परिवर्तन को लेकर देर रात जमकर विवाद हुआ. विवाद के बाद इस आयोजन की सूचना विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल को मिली. दोनों दल पुलिस को लेकर वहां पहुंचे. जिसमें पुलिस ने चार लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया.

आयोजन में थे करीब 150 महिला-पुरुष

इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणछोड़ पुरोहित ने बताया कि करोटी के कार्यकर्ताओं से सूचना मिली थी कि अनवर नागौरी के कृषि कुएं पर आदिवासी लोगों को बहला फुसला कर धर्मांतरण करवाया जा रहा है.

जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे तो वहां करीब 100-150 आदिवासी महिला-पुरुषों को बिठाकर ऐसा आयोजन चल रहा था. इसके साथ ही हमने 4 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है, जो ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर हिन्दू धर्म के खिलाफ भ्रामक जानकारी दे रहे थे और उनके पास से बाइबल भी मिली है.

आरोपियों ने कहा हमें किसी का डर नहीं

एएसआई रमेश दान चारण ने बताया कि सूचना मिली थी कि करोटी में रणछोड़ पुरोहित, हितेश माली सहित कुछ कार्यकर्ता एक कृषि कुएं पर पहुंचे जहां करीब 120 आदिवासी लोगों को प्रवचन दिया जा रहा है. प्रवचन दे रहे लोगों ने बताया कि हम इन आदिवासी लोगों की बीमारी मिटाते हैं, हमें किसी का डर नहीं है. 

हम पर नहीं लगता कोई कानून

लाउडस्पीकर के बारे में पूछने पर कहा कि हम पर कोई कानून नहीं लगता है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पाबंद किया है. हिरासत में लेने के बाद रात में आदिवासी महिला-पुरुष पुलिस थाना परिसर में जुट गए. उन्होंने हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने की मांग की. पुलिस ने बहुत समझाईश के बाद सभी को घर रवाना किया गया. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें-  सिरोही में क्लीनिक चला रहा था झोलाछाप डॉक्टर, इलाज कराने पहुंच गई चिकित्सा विभाग की टीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com