विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2025

राजस्थान: पेपर लीक मामले का 50 हजार इनामी को SOG ने किया गिरफ्तार, उड़ीसा से पकड़ा गया

पेपर लीक मामले का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है. SOG की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है.

राजस्थान: पेपर लीक मामले का 50 हजार इनामी को SOG ने किया गिरफ्तार, उड़ीसा से पकड़ा गया
विनोद कुमार रेवाड़

Paper Leak Case: राजस्थान पुलिस के विशेष ऑपरेशन समूह (SOG) ने राज्य में विभिन्न पेपर लीक प्रकरणों में वांछित एक इनामी आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अतिरिक्त महानिदेशक (SOG) वी.के.सिंह ने बताया कि टीम ने 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी विनोद कुमार रेवाड़ को गिरफ्तार किया है.

जयपुर का रहने वाला है विनोद

वीके सिंह ने बताया कि विनोद कुमार रेवाड़ जयपुर जिले के डूंगरी कला का रहने वाला है. वह उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 से संबंधित प्रकरण, वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय से संबंधित प्रकरण व स्कूल व्याख्याता ग्रेड प्रथम से संबंधित प्रकरण... पेपर लीक के इन विभिन्न मामलों में वांछित एवं फरार चल रहा था.

उन्होंने बताया कि अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है. एसओजी की टीमों ने अपनी जांच की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए उसे दसपल्ला जिला नयागढ़ (ओडिशा) से आज (29 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया.

4 सितंबर तक पुलिस कस्टडी

आरोपी रेलवे के पुल बनाने वाले ठेकेदार के पास वाहनों में डीजल भरने का काम कर रहा था ताकि उसकी असली पहचान उजागर न हो सके. स्थानीय अदालत ने उसे चार सितंबर तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया.

यह भी पढ़ेंः 

किरोड़ी ने हनुमान बेनीवाल से मांगी माफी, फिर उठाया RAS फर्जीवाड़ा का मुद्दा...कहा- नौकरी से हटाओ

Rajasthan: 7 से 12 सितंबर तक होगी वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2129 पदों के लिए आये 11 लाख फॉर्म

36 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, 6 आरोपी पकड़े गए... बैंक दस्तावेजों का करते थे शातिर तरीके से इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com